खुलेआम श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाता शिवम आटो कम्पनी प्रबंधन

हरिद्वार/ शिवम् आटो कम्पनी सिडकुल हरिद्वार के डेसो चौक वाले क्षेत्र में स्थित है जो हीरो व महेंद्रा के लिए पुर्जे निर्माण करती है। इसमें लगभग 800 के आस-पास मजदूर काम करते हैं। सभी मजदूर ठेकेदारी के तहत काम पर रखे गए हैं। 30 के करीब ही स्थाई मजदूर रखे गये हैं।
    
सैकड़ां मजदूरों ने मई के मध्य में कम्पनी प्रबंधन के शोषण-उत्पीड़न से तंग आकर हड़ताल कर दी। कम्पनी प्रबंधन व ठेकेदारों द्वारा जो जुल्म-अत्याचार हो रहे थे, इसके खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन छेड़ दिया और दो दिन काम बंद कर मैनेजमेंट व ठेकेदारों को एकता के दम पर झुकाया और श्रम अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं। अंत में एक लिखित समझौता हुआ जिस पर मैनेजमेंट व श्रम अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। और तय हुआ कि 15 दिन के अंदर मांगों पर कम्पनी प्रबंधन अमल करेगा। लेकिन कम्पनी प्रबंधन ने लिखित समझौते को मानने से इनकार कर दिया है।
    
कम्पनी प्रबंधन खुलेआम सारे श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ा रहा है। कम्पनी में मात्र 30 के करीब स्थाई मजदूर रखे हैं। बाकी सभी मजदूर पांच ठेकेदारों द्वारा रखे गये हैं। मशीन शाप, फोर्जिंग, पीडीआई, मेंटीनेन्स आदि में ये मजदूर 10-12 सालों से काम कर रहे हैं। ठेकेदारी के मजदूरों से मशीनों पर काम कराया जाता है जो श्रम कानूनों के खिलाफ है। इंजीनियरिंग सेक्टर में आपरेटरों का जो ग्रेड है वो भी नहीं मिलता है। भट्टी पर काम खतरनाक है लेकिन मजदूरों से लगातार दो से ज्यादा मशीन चलाने के लिए कहा जाता है। 10-12 साल पुराने मजदूरों से 11-12 हजार रुपये तनख्वाह में 12-14 घंटे काम कराया जा रहा है।
    
20 से 30 साल के नौजवान मजदूर हैं। कोई 10-12वीं पास तथा कोई टेक्निकल है तो कोई ग्रेजुएट है। डबल ओवरटाइम का कानूनी प्रावधान है पर यहां नहीं दिया जाता है। मजदूरों को साल की कोई छुट्टी नहीं दी जाती है। पीएफ व ईएसआई में ठेकेदारों द्वारा धांधली तो आम बात है। मजदूरों की तनख्वाह 7 तारीख से लेकर 10 तारीख के बीच डालने का नियम है लेकिन इसके लिए कई बार प्रबंधन को कहना पड़ता है तब जा कर डालते हैं। वेतन पर्ची भी नहीं दी जाती है। सुरक्षा के मानकों का भी प्रबंधन पालन नहीं कर रहा है जिसके कारण आये दिन हाथ-पैर में चोटें लगती रहती हैं। इस तरह देखें तो एक बंधुवा मजदूरों जैसा व्यवहार शिवम् आटो के प्रबंधन व ठेकेदार कर रहे हैं। एक भी श्रम कानूनों को पालन नहीं कर रहे हैं।
    
मजदूरों का बेतहाशा शोषण कर शिवम आटो के मालिक ने गुजरात, गुड़गांव, धारूहेड़ा, रोहतक, बिनोला आदि जगहों पर कम्पनी लगा रखी हैं। मजदूरों का शोषण कर कम्पनी मालिक अरबपति-खरबपति बनता जा रहा है तथा प्रबंधन व ठेकेदारों की कमाई लाखों में है और वहीं मजदूरों को न्यूनतम वेतन भी नहीं।
    
हरिद्वार प्लांट में मजदूरों ने अपने अधिकार के लिए संघर्ष की शुरुआत कर दी है। मजदूरों को कम्पनी प्रबंधन व ठेकेदारों के खिलाफ जुझारू एकताबद्ध होकर लड़ना होगा। आज हरिद्वार के अलग-अलग फैक्टरी एरिया में मजदूरों का शोषण-उत्पीड़न चरम पर है। फैक्टरी मालिकों के मुनाफे को बढ़ाने के लिए सारी राजनीतिक पार्टियां एक हैं। आज तो साफ हो चुका है कि ये सभी पूंजीपतियों से चंदा लेकर चुनाव में उतरी थीं। मजदूरों को इन पार्टियों से ऊपर उठकर, जाति, धर्म, क्षेत्रवाद का भेदभाव मिटाकर फौलादी एकता बनानी होगी। अपने अधिकारों के लिए मजदूरों को जागरूक होना होगा। आज नई गुलामी ठेका प्रथा जो भारत के मजदूरों के लिए नासूर बन चुकी है इसको मिटाना होगा।         -हरिद्वार संवाददाता
 

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।