पी एफ के मजदूर विरोधी बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन

Published
Fri, 01/16/2026 - 07:20
/p-f-ke-workers-virodhi-badalaaw-ke-khilaf-protest

फरीदाबाद/ 9 जनवरी को फरीदाबाद में पी एफ आफिस में इंकलाबी मजदूर केंद्र द्वारा पी एफ निकासी में सरकार द्वारा किए जा रहे मजदूर विरोघी बदलाव को वापस लेने की मांग के लिए प्रदर्शन-ज्ञापन का कार्यक्रम किया गया।
    
संगठन के कार्यकर्ता बाटा मेट्रो स्टेशन में एकत्रित हुए। वहां से बैनर तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए जुलूस-प्रदर्शन करते हुए पी एफ आफिस गये। प्रदर्शन पी एफ आफिस के गेट पर पहुंच कर सभा में बदल गया।     
    
सभा में वक्ताओं ने बात रखते हुए कहा पी एफ मजदूरों की बचत का मुख्य साधन है। मजदूर बेरोजगार होने, बीमार होने, पढ़ाई, शादी, घर आदि आवश्यक कामों हेतु ही पी एफ का पैसा निकालते हैं। सरकार ने पी एफ के पैसे निकासी के नियमों में बदलाव कर दिये हैं। जहां पहले मजदूर बेरोजगार होने की स्थिति में दो माह के अंदर पूरे पैसे (पेंशन के हिस्से सहित) निकाल सकता था वहीं नये नियम के हिसाब से अब खाता धारक अपने कुल पैसे का 75 प्रतिशत हिस्सा ही निकाल सकता है। शेष 25 प्रतिशत पैसे एक साल बाद व पेंशन का पैसा तीन साल बाद ही निकाल सकता है। ये बदलाव मजदूर वर्ग के विरोध में हैं। सभी वक्ताओं ने इस बदले हुए नियम को वापस लेने की मांग की।
    
इसके साथ पांच सूत्रीय ज्ञापन केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख माडविया को भेजा गया। ज्ञापन पी एफ आफिस की असिस्टेंट कमिश्नर महोदया, फरीदाबाद के माध्यम से भेजा गया।
    
ज्ञापन में पी एफ निकासी के नियमों में बदलाव को रद्द करने, पेंशन 15,000 रु. करने, न्यूनतम वेतन 30,000 रु. प्रति माह करने आदि की मांगें की गयीं। 
    
कार्यक्रम के लिए इंकलाबी मजदूर केन्द्र की फरीदाबाद इकाई ने एक पर्चा छपवा कर कंपनी गेटों-मजदूर बस्तियों में पर्चा अभियान चलाए गए व नुक्कड़ सभाएं भी की। -फरीदाबाद संवाददाता

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।