छुट्टा पशुओं के उत्पात से छुटकारा दिलाने की मांग

Published
Sun, 02/01/2026 - 07:00
/chuttaa-pashuon-ke-utpaat-se-chutakaaraa-dilaane-ki-maang

बदायूं/ दिनांक 29 जनवरी 2026 को जनहित सत्याग्रह मोर्चा और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से भेजा गया। 
    
बदायूं जनपद में छुट्टा/बेसहारा पशुओं और बंदरों का उत्पात और भय लगातार बढ़ रहा है। बन्दर और पशु खेत में काम करने वाले किसान परिवारों के लोगों पर हमले करते हैं। फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। ये जब सड़क पर आ जाते हैं तो सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसके अलावा इन पशुओं से फसलों की रखवाली के लिए किसानों को जाड़ा, बरसात, गर्मी हर मौसम में रात को खेतों पर रहना पड़ता है। शहरी इलाकों में भी छुट्टा/बेसहारा पशु दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। 
    
ऐसी ही घटना बदायूं जनपद के तहसील दातागंज के एक गांव गूरा बरेला में घटी। यहां एक 60 वर्षीय किसान महिला प्रेमा कश्यप पत्नी स्वर्गीय श्री सुखलाल 25 जनवरी को जंगल में लकड़ी बीनने गईं, जहां एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें पटक-पटक कर मार दिया और उनके ऊपर घंटों बैठा रहा। ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर भी सांड नहीं हटा। पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद ही काफी मशक्कत के बाद उसे वहां से भगाया गया। उसके बाद ही सांड के हमले से मृतक प्रेमा कश्यप के शव को पोस्ट मार्टम को भेजा जा सका। 
    
इस घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है। किसान समुदाय अपनी फसलों और अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान है। 
    
छुट्टा पशुओं और बंदरों से ग्रामीण समाज में किसानों में फसलों व सुरक्षा की समस्या और शहरी इलाकों में ट्रैफिक की समस्या विकराल होती जा रही है। इससे निपटने का उचित इंतजाम किया जाए। इस मामले को लेकर निम्नलिखित मांगों को ज्ञापन में शामिल किया गया। 

1. सांड के हमले में घायल प्रेमा कश्यप के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। 

2. बदायूं जनपद के पूरे इलाके से बंदरों और छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर उनका उचित इंतजाम किया जाए। 

3. शहरी इलाकों में छुट्टा/बेसहारा पशु कूड़े के ढेर में पालीथिन चबाते देखे जाते हैं। इन पशुओं के चारे की व्यवस्था की जाए। पालीथिन के उत्पादन पर रोक लगाई जाए।

4. छुट्टा/बेसहारा पशुओं के इंतजाम के लिए आस-पास के वनों को संरक्षित कर उनकी बेरीकेडिंग की जाए। और वनों में पशुओं के लिए पानी का इंतजाम किया जाए।        
        -बदायूं संवाददाता

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।