मजदूर वर्ग की सामूहिक एवं साझी विरासत को आगे बढ़ाने का एक प्रयास

हरिद्वार में ‘देवभूमि श्रमिक संगठन हिंदुस्तान यूनिलीवर’ सिडकुल हरिद्वार द्वारा अपने पूरे प्लांट के 1500 मजदूरों के मध्य मजदूर वर्ग की वर्गीय एकता को मजबूत करने के लिए एक पुस्तिका ‘मकड़ा और मक्खी’ का वितरण किया गया है। 24 जून 2023 शनिवार को सभी शिफ्टों की बसों में मजदूर साथियों को यह बताते हुए पुस्तिका दी गई कि सभी मजदूरों को जाति, धर्म व क्षेत्र तथा स्थाई एवं ठेका आदि विभाजन से ऊपर उठकर एक वर्ग के बतौर एकजुट होने की आवश्यकता है। चार मजदूर विरोधी नए लेबर कोड्स के लागू होने के बाद स्थाई मजदूरों की नौकरियों पर भी संकट के बादल छाने वाले हैं। यह छोटी सी पुस्तिका मालिक और मजदूरों के मध्य शोषण के रूप को अच्छे शब्दों में व्यक्त करती है। 
    
यह पुस्तिका बताती है कि समाज के लिए सब कुछ उत्पादन करने वाले मजदूरों की संख्या करोड़ों में हैं जबकि उत्पादन के साधनों पर कब्जा चन्द उद्योगपतियों का है ये चंद उद्योगपतियों और उनकी सरकारों द्वारा देश और दुनिया के करोड़ों मजदूरों का शोषण और उत्पीड़न उसी तरह से किया जाता हैं जैसे मकड़ा शानदार जाल बनाकर असंख्य मक्खियों को अपने जाल में फंसाकर उनकी जीवन लीला समाप्त कर देता है। मजदूरों ने इस गागर में सागर पुस्तिका मकड़ा और मक्खी को खूब सराहा है। 
    
देवभूमि श्रमिक संगठन हिंदुस्तान यूनिलीवर सिडकुल हरिद्वार ने सभी मजदूरों से अपील की है कि ‘मकड़ा और मक्खी’ पुस्तिका को जरूर पढ़ें और अपने आस-पास के मजदूर साथियों को अवश्य पढ़ाएं और पढ़कर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। जिससे भविष्य में भी संगठन द्वारा ऐसे विषयों पर मजदूर वर्ग को जागरूक करने के लिए अन्य पुस्तिकाओं का वितरण किया जा सके। इससे पूर्व में भी यूनियन द्वारा 4 मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं पर एक पुस्तिका का प्लांट स्तर पर वितरण किया गया था।
    
मजदूर वर्ग की मुक्ति और इस शोषणकारी पूंजीवादी व्यवस्था के स्थान पर मजदूर राज समाजवाद के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध देवभूमि श्रमिक संगठन मजदूर वर्ग की जुझारू एकता के लिए पुनः आह्वान करता है और मजदूर यूनियनों से वृहद एकता को बनाने और वर्ग संघर्ष को तेज करने के लिए इस तरह के सामूहिक राजनीतिकरण के प्रयास बढ़ाने होंगे। 
  
इंकलाब जिंदाबाद! दुनिया के मजदूरों एक हो !! 

-हर सिंह मावड़ी, महामंत्री देव भूमि श्रमिक संगठन हिंदुस्तान यूनिलीवर सिडकुल हरिद्वार

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।