12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने हेतु अभियान

Published
Sun, 02/01/2026 - 07:00
/12-february-ki-strike-ko-safal-banane-hetu-abhiyan

दिल्ली/ मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए मजदूर विरोधी चार लेबर कोड्स एवं किसान विरोधी-जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन फेडरेशनों द्वारा आहूत देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए जन अभियान-दिल्ली द्वारा पर्चा वितरित कर मजदूरों-मेहनतकशों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में जन अभियान-दिल्ली के घटक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। जन अभियान-दिल्ली द्वारा एक पर्चा प्रकाशित किया गया है जिसे दिल्ली एनसीआर में मजदूरों-मेहनतकशों के बीच वितरित कर 12 फरवरी की हड़ताल को निर्णायक संघर्ष में बदल देने का आह्वान किया जा रहा है।
    
देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में जन अभियान-दिल्ली के बैनर तले इंकलाबी मजदूर केंद्र के सदस्यों द्वारा 24 और 25 जनवरी को बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के गंगा टोली मंदिर और गैस एजेन्सी पर बैनर और पुस्तिका के साथ पर्चा वितरण अभियान चलाया गया।
    
अभियान के दौरान मजदूरों को बताया गया कि पुराने श्रम कानून हमारे पूर्वजों ने 100 साल पहले मालिकों से लड़कर संघर्ष और कुर्बानी के दम पर हासिल किये थे। श्रम कानून मालिकों ने हमें खैरात में नहीं दिए थे। भारत में भी आजादी से पहले हमने अंग्रेजों से संगठित ताकत के दम पर लड़कर कई श्रम कानून हासिल किए थे। जैसे यूनियन बनाने का अधिकार। 
    
इसी तरह आजादी के बाद भी हम अपनी पूंजीवादी सरकारों से श्रम अधिकारों को मजबूत करने और उनको हासिल करने के लिए लड़ते रहे हैं। आज मजदूर आंदोलन कमजोर पड़े हैं। उनकी एकता कमजोर पड़ी है, मजदूर आज संगठित नहीं हैं। आजादी के बाद कांग्रेस हो या भाजपा या अन्य कोई पार्टी हो, सबने मजदूरों की एकता को जाति-धर्म और क्षेत्रीयता के नाम पर विखंडित किया है। जबकि देश की सारी संपदा और संसाधन पूंजीपति घरानों को लूटाये जा रहे हैं।
    
आज हम मजदूर मेहनतकश संगठित ताकत के दम पर ही अपने ऊपर पूंजीपतियों और भाजपा द्वारा बोले जा रहे हमले का जवाब दे सकते हैं।             -दिल्ली संवाददाता

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।