56 इंच का सीना पर रीढ़ की हड्डी गायब

Published
Mon, 03/16/2026 - 07:04
/56-incah-ka-sina-par-spine-ki-haddi-gaayab

बीते दिनों एक के बाद एक कई ऐसी खबरें आयीं जिससे सबको यह महसूस होने लगा कि भारत के 56 इंची सीना वाले नेता की रीढ़ की हड्डी गायब हो गयी है। ईरान पर अमेरिकी-इजरायल हमले से पहले हमारा यह नेता इजरायल की यात्रा पर था। शायद इजरायल में यह अपनी रीढ़ की हड्डी नेतन्याहू को भेंट करके आ गया। 
    
पहले 28 फरवरी को जब अमेरिकी-इजरायली हत्यारों ने ईरान पर हमला बोला तो इस हमले के अन्यायपूर्ण होने को सारी दुनिया ने महसूस किया। पर हत्यारों को अपनी रीढ़ की हड्डी भेंट चढ़ा आये हमारे नेता को इसमें कुछ भी अन्याय नजर नहीं आया। उसने मौन साधे रखा। बाद में जब ईरान ने आत्मरक्षा में खाड़ी देशों में अमेरिकी अड्डों पर हमला बोला तो इस नेता को खाड़ी मुल्कों की चिंता हुई और उसने ईरानी हमले पर चिंता व्यक्त कर डाली। 
    
युद्ध शुरू होने के कुछ वक्त बाद अमेरिकी सरगना ट्रम्प ने जब भारत को एक माह तक रूस से तेल खरीदने की अनुमति दी तो एक बार फिर विपक्षियों ने हल्ला काटा कि भारत एक संप्रभु देश है तो भला ट्रम्प की अनुमति का क्या मतलब है। क्या अब भारत ट्रम्प के आदेश पर चलेगा। पर रीढ़विहीन हो चुके हमारे नेता ने मौन साधे रखा। उन्होंने इतनी भी हिम्मत नहीं दिखाई कि उठकर जवाब देते कि भारत संप्रभु देश है और उसे ट्रम्प की अनुमति की कोई जरूरत नहीं है। 
    
तीसरी घटना 4 मार्च 2026 को हुई जब अमेरिकी नौसेना की एक पनडुब्बी ने भारतीय समुद्री सीमा के निकट हिंद महासागर में ईरानी जहाज को टारपीडो मार कर डुबो दिया। यह जहाज भारत से नौसेना अभ्यास के बाद ईरान लौट रहा था। जहाज में सवार 180 सदस्यों में 80 के मारे जाने की खबर है। 32 लोग श्रीलंका के द्वारा बचा लिये गये व शेष गायब हैं। ऐसे में भारत से जा रहे जहाज पर अमेरिकी हमला एक तरह से भारत पर हमले सरीखा था। ऐसे में लोगों को उम्मीद जगी कि अब तो भारत का नेता नींद से जागेगा व अमेरिका का विरोध करेगा। पर अफसोस रीढ़विहीन नेता फिर मौन साधे रहा। 
    
अपने नेता की इस स्थिति से देशवासी हैरान- परेशान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि जो नेता सीना तान नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक कांग्रेस की करतूतें उजागर करता था, जो पाकिस्तान को घर में घुस कर मारने की धमकी देता था आखिर अमेरिका के आगे वह भीगी बिल्ली क्यों बन जाता है। इससे पहले भी ट्रम्प भारत-पाक युद्ध रुकवाने का पचासों बार श्रेय ले चुका है पर इस नेता की एक बार भी हिम्मत नहीं पड़़ी कि वो बोल सके कि ट्रम्प झूठ बोल रहा है। 
    
अब देश की जनता अपने नेता की रीढ़़ की हड्डी को लेकर असमंजस में है। उसे शक होता जा रहा है कि नेता के पास रीढ़ की हड्डी बची भी है या नहीं। कुछ लोग नेता के इलाज की बात कर रहे हैं। 
    
उधर नागपुर के संघ मुख्यालय में बैठे मोहन भागवत नेता के इस प्रदर्शन से खुश हैं। उन्हें नेता की सेहत में कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही। वे जानते हैं कि उनकी नागपुर फैक्टरी में बनने वाली रीढ़ की हड्डियां अमेरिकी तकनीक से बनती हैं। इन रीढ़ की हड्डियों की खासियत यह है कि वो हर छोटे-मोटे पड़ोसियों के सामने तो पूरी अकड़ से खड़ी रहती हैं। पर अमेरिका के सामने आते ही इसकी समस्त अकड़ गायब हो जाती है। वह भीगी बिल्ली की तरह झुक जाती हैं। यही हड्डी 56 इंची नेता और संघ प्रमुख के साथ सारे संघी कारकूनों की देह में पायी जाती है। 
    
देर-सबेर जनता भी यह जान जायेगी कि डिफेक्ट हमारे 56 इंची नेता में नहीं, उसे रीढ़ की हड्डी देने वाली नागपुर की फैक्टरी में है। तब वह इस नेता के साथ समूची फैक्टरी को ही उखाड़ फेंकेगी। इसके साथ ही नागपुर फैक्टरी को पाल पोस रहे पूंजीपतियों का भी हिसाब जनता करने को बढ़ चलेगी। 
 

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।