एंकर (पैनासोनिक) कम्पनी के मजदूर शोषण-उत्पीड़न के खिलाफ सड़कों पर

/anchor-panasonik-factory-ke-workers-shoshn-utpidana-ke-khilaaf-sadakon-par

हरिद्वार/ दिनांक 29 अप्रैल को सिडकुल (हरिद्वार, उत्तराखंड) में एंकर (पैनासोनिक) कंपनी के मजदूर वेतन वृद्धि और शोषण उत्पीड़न के खिलाफ काम बंद कर सडकों पर उतर आये।
    
एंकर कम्पनी में तीनों प्लांटों के स्थाई व अस्थाई लगभग 4000 मजदूर हड़ताल कर कम्पनी गेट पर बैठ गए हैं। 
    
उनकी मांगें हैं :-
1. मजदूरों का 35,000 रु. वेतन किया जाये।
2. ठेका मजदूरों को स्थाई किया जाए।
3. ठेका मजदूरों को बोनस दिया जाए।
    
एंकर कम्पनी में बड़ी संख्या में महिला मजदूर काम करती हैं। श्रम विभाग के अधिकारियों व मैनेजमेंट द्वारा कोई आश्वासन न मिलने से महिला मजदूरों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
    
एंकर की महिला मजदूरों के संघर्ष में इंकलाबी मजदूर केंद्र, संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा से जुड़ी किर्बी श्रमिक कमेटी, फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी, एवरेडी मजदूर यूनियन, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, सीमेंस वर्कर्स यूनियन (सी-एस) एवं कर्मचारी संघ सत्यम आटो भागीदारी कर रहे हैं। कम्पनी प्रबंधक व पुलिस प्रशासन लगातार समर्थन करने आये संगठनों को भड़काने वाले तत्व कहकर मजदूरों को गुमराह कर रहा है। इंकलाबी मजदूर केंद्र के पंकज कुमार, जय प्रकाश, कर्मचारी संघ सत्यम आटो के महीपाल, किर्बी मजदूर कमेटी सहित 8 मजदूर नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगा दिये हैं। मजदूर संगठन के लोगों पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे रोड जाम करने के आरोप में लगाये गये हैं। भारी पुलिस बल लगाकर मजदूरों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन महिला मजदूर निडर हो कर आंदोलन को चला रही हैं। 
 

आलेख

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं।