एक तीर जो ठीक निशाने पर लगा

Published
Sun, 01/04/2026 - 15:50
/ek-teer-jo-theek-nishaane-par-lagaa

‘काॅकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) ने बहुुत तीखी आलोचना की है। अपने मुखपत्र आर्गनाइजर में ‘काॅकरोच सिंड्रोम: भारत विरोधी तकनीकी संशयवाद का नया चेहरा’ नाम से एक लेख छाप डाला। संघ की यह प्रतिक्रिया दिखलाती है कि तीर ठीक निशाने पर लगा है। हालांकि ‘काॅकरोच जनता पार्टी’ ने एक बार भी संघ की न तो कोई आलोचना की और न ही उसे घुमा फिरा कर कुछ कहा। संघ को बुरा लगा तो फिर क्यों लगा। जो सीजेपी हवा में है उसके खिलाफ वह तलवार भांजने लगा है।

संघ ने छात्र-युवाओं के सोशल मीडिया पर व्यक्त आक्रोश व क्षोभ को ‘‘राजनीतिक रूप से तैयार किया गया अभियान’’ बताते हुए इसे ‘फ्री बी (मुफ्तखोरी) केन्द्रित, वामपंथी झुकाव वाले इको सिस्टम’ का हिस्सा बताया।

संघ को ज्यादा मिर्ची इस बात से लगी है कि सीजेपी, बीजेपी व संघ के दोनों आकाओं अम्बानी-अडाणी के मीडिया घरानों के लाइसेंस रद्द करने की मांग कर रही है। इस मांग पर वह इतना आग-बबूला है कि वह इसे ‘शास्त्रीय स्टालिनवादी कम्युनिस्ट सेंसरशिप’ बताता है। अम्बानी-अडाणी को निशाने पर लेने को वह ‘घरेलू पूंजी पर दुर्भावना से भरा हुआ और लक्षित हमला’ बताता है।

संघ को इस बात से भी बहुत बड़ी दिक्कत है कि सीजेपी केन्द्रीय मण्डल सहित संसद-विधान सभा में महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग करती है। एक फासिस्ट संगठन को यह, योग्यता को दरकिनार करने वाला लोकप्रियता के लिए गढ़ा गया खोखला नारा लगता है। संघ, भाजपा व स्वयं मोदी के स्त्री विरोधी चरित्र का इस तरह एक झटके में खुलासा हो जाता है।

संघ को सीजेपी के भ्रष्ट चुनाव अधिकारियों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी यू ए पी ए कानून लगाये जाने पर भी आपत्ति है। उसे दल-बदल करने वाले नेताओं के चुनाव लड़ने पर लगाये जाने वाली पाबंदी से भी दिक्कत है। अगर किसी वक्त ऐसा हो गया तो भाजपा के आधे से ज्यादा नेता तो चुनाव ही नहीं लड़ पायेंगे। कई राज्यों में तो उसके मुख्यमंत्रियों को जेल भी जाना पड़ेगा।

मजे की बात है संघ ने मुख्य न्यायाधीश के बेरोजगार छात्र-युवाओं को परजीवी, काॅकरोच कहने की एक बार भी आलोचना नहीं की है।

संघ बेचारा क्या करे। उसे अपने पाले-पोषों व अपने पालनहार की रक्षा तो करनी ही पड़ेगी। और सीजेपी बीजेपी पर ही नहीं निशाना साध रही है बल्कि वह तो संघ की भी जड़ें खोद रही है।

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।