इजरायली शासकों-पश्चिमी साम्राज्यवादियों का पुतला दहन

फिलिस्तीन

हरिद्वार/ 22 अक्टूबर 2023 को भेल मजदूर  ट्रेड यूनियन बीएचईएल के कार्यालय पर फिलिस्तीनी उत्पीड़ित जनता के मुक्ति संघर्ष और इजरायली शासकों की खुली तानाशाही पर विचार-विमर्श किया गया। उसके उपरांत भगत सिंह चौक से जुलूस निकालकर चंद्राचार्य चौक (रानीपुर मोड़ ) पर एक सभा की गई और उत्पीड़ित फिलिस्तीनी जनता के समर्थन में इजरायली शासकों व इजरायली शासकों को मदद पहुंचाने वाले साम्राज्यवादियों का पुतला दहन किया गया।
        
इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि 1948 में संयुक्त राष्ट्र संघ के नेतृत्व में इजरायल को फिलिस्तीन की जमीन पर बसाया गया था। तब से लगातार इजरायल ने फिलिस्तीन पर कब्जा करते हुए मात्र 12 प्रतिशत जमीन फिलिस्तीन पर छोड़ी है शेष 88 प्रतिशत जमीन पर इजरायल ने कब्जा कर लिया है। रोज ही फिलिस्तीनियों का दमन किया जा रहा है।
    
क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के संयोजक नासिर अहमद ने कहा कि इजरायल द्वारा 75 सालों से लगातार फौजी बूटों तले फिलिस्तीनी जनता को अधिकारविहीन किया जा रहा है। सुरक्षा के मामले में दुनिया की अग्रणी व आधुनिक तकनीक से लैस सेना व चाक-चौबंद खुफिया तंत्र के बावजूद 7 अक्टूबर के हमले को चुपचाप होने देने पर यह स्पष्ट होता है कि इजरायल के आंतरिक राजनीतिक संकट व न्यायपालिका के अधिकार कम करने व उसे कार्यपालिका के मातहत लाने के कदमों, खुद बेंजामिन नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के आरोप आदि से ध्यान भटकाने व फिलिस्तीनी जनता के दमन के लिए वैधानिकता पाने व अंतर्राष्ट्रीय समर्थन हासिल करने के लिए यह सब कुछ किया गया। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की सचिव दीपा ने कहा कि पूरी दुनिया में मजदूर-मेहनतकश जनता व इंसाफ पसंद आवाम द्वारा इजरायली शासकों द्वारा फिलिस्तीनियों को खाने-पीने, बिजली, दवा आदि आवश्यक वस्तुओं से महरूम करने के अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की जा रही है। खुद इजरायल व अमेरिका के अंदर भी बड़े-बड़े प्रदर्शनों में युद्ध नहीं शांति के नारे लग रहे हैं।
    
सभा का संचालन प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की हरिद्वार प्रभारी नीता ने किया। 
    
प्रदर्शन में भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन, राजा बिस्कुट मजदूर संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, इंकलाबी मजदूर केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।             -हरिद्वार संवाददाता
 

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।