धर्मान्धता का शिकार नेपाली जन

/blind-relision-ka-shikar-nepaali-jan

हिन्दू समाज महिलाओं-बच्चियों को देवी के रूप में आदि काल से पूजता आ रहा है। नेपाल में भी बड़ी संख्या में हिन्दू आबादी रहती है। यहां भी प्राचीन काल से हिन्दू देवी तलेजू के अवतार के रूप में 2 से 4 वर्ष की बच्ची को जीवित देवी बनाया जाता है। आज भी इस परंपरा को काठमांडू में उसी तरह अंजाम दिया जाता है। 2017 में कृष्णा शाक्य देवी बनी थी जो इस वर्ष 11 वर्ष की हो गयी और मासिक धर्म आने से उसे उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया और गत अष्टमी की तिथि को आर्यतारा शाक्य जो 2 वर्ष 8 माह मात्र की है उसे तलेजू देवी के अवतार के रूप में चुना गया है। सभी लड़कियों को देवी नहीं चुना जाता है। उनमें 12 विशेषताएं देखी जाती हैं :

1. नयी जीवित कुमारी देवी बनने के लिए कुछ नकाबपोश पुरुष भैंसे के रक्त पर नृत्य करते हैं। उनको बिना डरे जो लगातार 1-2 घण्टे देखती रहे। इतने समय तक बिना पलक झपकाये देखने की क्षमता रखती हो इस कठिन परीक्षा पास करने के बाद उनको निम्न मानदण्डों पर भी परखा जाता है। 
2. वह निडर हो, 3. घनी पलकें हों, 4. लाल वस्त्र पहनती हो, 5. एक चोटी बांधती हो, 6. माथे पर तीसरी आंख बनती हो, 7. शांत, 8. निष्पक्ष, निडर दृष्टि 9. अच्छा स्वास्थ्य, 10. शरीर पर कोई निशान न हो, 11. माता-पिता दोनों काठमांडू के रहने वाले हों, 12. शाक्य परिवार से हो, 2 से 4 वर्ष की आयु हो, राष्ट्र की कुण्डली और उसकी कुण्डली मेल खाती हो। 13. लक्षण शंख जैसी गर्दन, भारी पलकें, शांत स्वभाव, निश्छल दृष्टि। 
    
मां से तब तक नहीं मिल सकती जब तक वह देवी है, घर छोड़कर खास खुला घर में रहना होता है, जिसमें आधुनिक विशेष सुविधायें नहीं होती। जब अष्टमी को उनका डोला निकलता है वर्ष में एक बार, तभी उसके मां-बाप उसको देख सकते हैं। डोले में बैठने तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है। उसको पूजने और पैर छूने के लिए अपार भीड़़ जुड़ी होती है। देवी तलेजू की अवतार कुमारी देवी अपने भक्तों के अतिरिक्त अपने देश के राष्ट्रपति को भी आशीर्वाद देती है। 
    
हिन्दू ही नहीं बौद्ध धर्म के लोग भी उनके दर्शनों को आतुर रहते हैं। पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। 
    
इस तरह आज भी धर्मान्ध लोग वर्षों पुरानी प्रथाओं को ढो रहे हैं। छोटी-छोटी बच्चियों से उनका बचपन ही नहीं मां-बाप भी छिन जाते हैं। उन्हें समाज से अलग एकांत जीवन जीने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। यह धर्मान्धता की पराकाष्ठा है। आज भी ढेरों हिन्दू वैज्ञानिकता से कोसों दूर धर्म के अंधेरों में बच्चियों के भविष्य के साथ खिलवाड कर रहे हैं। जब राष्ट्रपति आशीर्वाद ले तो भला इन कूपमण्डूक प्रथाओं को कौन रोके?
    
समाजवाद में ही केवल सही अर्थों में महिलायें अपने जीवन के समस्त क्षेत्रों में बराबरी पा सकती हैं उसके लिए संघर्ष जरूरी है। 
        -शीला शर्मा, रामनगर 

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।