कामरेड जी एन साईंबाबा को श्रद्धांजलि

/comrade-g-n-saainbaaba-ko-shradhaanjali

सपनों की कलम  -मौमिता आलम

मत पूछो कभी कि कैसे होती है 
एक कामरेड की मौत?
एक पेड़ की तरह
पहले उसे उखाड़ा जाता है 
घर से
फिर
कैद करके रखा जाता है अंडा सेल में 
बगैर रौशनी और बारिश 
बादलों और हवा के,
राज्य मिटा देना चाहता है पेड़ को 
सुखा देना चाहता है पौधे को पूरा का पूरा
फिर राज्य
शनैः शनैः, थोड़ा थोड़ा, टुकड़े दर टुकड़े 
चिकित्सकीय रूप में बहुत बारीकी से 
लिखता है उसका मृत्यु प्रमाणपत्र।
बेशक वे कर सकते हैं हत्या 
एक पेड़ की
पर कैसे कर सकते हैं खत्म
पेड़ों की उन हजार जड़ों को
जो अंकुरित हुई हैं उनकी रोशनाई से 
उनकी व्हील चेयर के पहियों से?
कभी मत करो शोक
एक कामरेड की मौत का
अपने चारों ओर देखो
तुम्हें हमेशा नजर आएगा एक पेड़
लहराते हुए अपनी पत्तियां
बिगुल सा फूंकते हुए 
युद्ध जारी है!
और 
साईं बाबा कभी नहीं मरते!

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।