फ्रांस : प्रधानमंत्री की रुखसती

/france-pradhanmantri-kai-rukhasati

फ्रांस के प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर को अपने खिलाफ संसद में लाये अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने पर इस्तीफा देना पड़ा है। वे महज तीन महीने पहले ही प्रधानमंत्री बनाये गये थे। उनके द्वारा 2025 के बजट प्रस्ताव में कटौती कार्यक्रमों की भरमार थी इसे वे पारित कराने का प्रयास कर रहे थे। पर न्यू पापुलर फ्रंट द्वारा लाये अविश्वास प्रस्ताव के चलते उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी। 
    
पिछले आम चुनावों में दो दौर में चुनाव हुए थे। जुलाई में दूसरे दौर के चुनाव में फासीवादी नेशनल रैली को रोकने के लिए राष्ट्रपति मैक्रां की पार्टी ने संसदीय वामपंथी दलों से गठबंधन कायम किया था। पर चुनाव के पश्चात राष्ट्रपति संसदीय वामपंथी दलों की सरकार बनाने से मुकर गये और उन्होंने नेशनल रैली के समर्थन से सरकार बनवा दी। 
    
मौजूदा बजट के कटौती प्रावधानों पर प्रधानमंत्री को नेशनल रैली से समर्थन की उम्मीद थी। उसे खुश करने के लिए प्रधानमंत्री ने अप्रवासियों के खिलाफ कठोर रुख भी अपनाने की बात की थी। पर नेशनल रैली कटौती कार्यक्रमों का समर्थन करने से मुकर गयी। उसने बजट को विषाक्त बताते हुए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर दिया जिसके चलते प्रधानमंत्री को गद्दी छोड़नी पड़ी। 
    
मौजूदा राजनीतिक संकट के लिए राष्ट्रपति मैक्रां पूरी तरह जिम्मेदार हैं। अब कई पार्टियां उनके इस्तीफे की मांग कर रही हैं। उम्मीद लगायी जा रही है कि मैक्रां इस्तीफा देने के बजाय न्यू पापुलर फ्रंट के सबसे कम वामपंथी धड़े को प्रधानमंत्री पद सौंप इस गठबंधन में दरार डालने की कोशिश करेंगे। 
    
दरअसल इन बजट प्रस्तावों में शामिल कटौती कार्यक्रमों पर फ्रांस की जनता पहले से आक्रोशित थी। कोई भी पार्टी इन कटौती कार्यक्रमों की खुल कर वकालत कर अपना आधार नहीं खोना चाहती पर सत्ता में आने पर पूंजीपति वर्ग की इच्छा में उसे इन्हीं कटौतियों को आगे बढ़ाना पड़ता है। यहां तक कि धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली भी खुद को कटौती कार्यक्रमों का समर्थक नहीं दिखलाना चाहती। 
    
दक्षिणपंथी नेशनल रैली की नेता मरीन ली पेन इस रणनीतिक उठा पटक के बीच अपने लिए रास्ता तलाश रही हैं। उन्होंने पिछली सरकार का समर्थन वामपंथियों को सत्ता में लाने से रोकने के लिए किया था। अब यह पार्टी अपने विभाजनकारी मुद्दों को और हवा देकर किसी भी तरह सत्ता में पहुंचने की कोशिशें कर रही हैं। संसदीय वामपंथी दलों व मैक्रां की पार्टी का दिवालियापन नेशनल रैली की बढ़त में प्रकारांतर से मदद कर रहा है। 
    
बीते दिनों चुनाव में नेशनल रैली को जब अन्य दलों ने गठबंधन कर बहुमत से रोक लिया था तो यह बात खूब प्रचारित की गयी थी कि फासीवादी ताकतों को चुनावों के जरिये हराया जा सकता है पर 3 माह में ही नयी सरकार के हश्र ने दिखाया कि नेशनल रैली की बढ़त को रोकने में चुनावी गठबंधन बहुत कारगर नहीं रह गये हैं।

 

यह भी पढ़ें :

1. फ्रांस : त्रिशंकु संसद

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।