जनादेश -संजय चतुर्वेदी

चालीस प्रतिशत लोगों ने वोट नहीं डाला 
इनमें अधिकांश चाहते तो वोट डालते 
उन्हें लगा इससे क्या होगा 
या उन्होंने इसके बारे में कुछ सोचा ही नहीं 

साठ प्रतिशत लोगों की निर्वाचन कवायद से जो सांसद निकले 
वे तेईस प्रतिशत के समर्थन से बने 
सैंतीस प्रतिशत लोगों ने किसी और को वोट दिया 
और जिसे जनादेश माना गया 
चालीस प्रतिशत लोग उससे बाहर कहीं रहते थे 
इस तरह जिन लोकनिरपेक्ष नुमाइंदों की संसद बनी 
सतहत्तर प्रतिशत लोग उनसे निरपेक्ष थे 

पच्चीस प्रतिशत सांसद लेकर जो सबसे बड़ी पार्टी उभरी 
उसने अन्य पार्टियों का 
जो चुनाव में उसकी मुख़ालफ़त करती थीं 
बाहर से समर्थन प्राप्त किया 
और इसके लिए जनता से नहीं पूछा जा सका क्योंकि यह संभव नहीं था 

सबसे बड़ी पार्टी का जिन पार्टियों ने समर्थन किया 
उन्होंने यह स्पष्ट किया 
कि उनका सबसे बड़ी पार्टी से कोई सैद्धांतिक मेल नहीं है 
लेकिन सरकार चलाने के लिए 
वे सबसे बड़ी पार्टी को बाहर से चलाएंगी 
इसके लिए जनता से नहीं पूछा जा सका क्योंकि यह संभव नहीं था 

सबसे बड़ी पार्टी में जो सबसे कांइयां नेता था 
उसे सबसे बड़ा खतरा लोगों से रहा 
सो उसने प्रधान पद के लिए गुप्त मतदान का 
सबसे ज्यादा विरोध किया 
इसके लिए भी जनता से नहीं पूछा जा सका क्योंकि यह संभव नहीं था 
जिन्होंने व्यावहारिक तौर पर लोकतंत्र की जड़ें कुरेदीं 
उन्होंने सैद्धांतिक तौर पर उसका समर्थन किया 
और जिन्होंने सैद्धांतिक तौर पर लोकतंत्र की जड़ें कुरेदीं 
उन्होंने व्यावहारिक तौर पर उसकी मांग में धरना दिया 

फिर कुछ दार्शनिक दिक्कतें राजधानी में रहीं 
जिन्हें लोकनिरपेक्ष शक्तियों ने साफ किया 
बाहरी ताकतों से सर्वसम्मत निर्वाचन 
और संदिग्ध ताकतों से गठन हुआ 
सबसे बड़े पद पर 
सबसे भयभीत आदमी बैठा 
सबसे भयभीत आदमी ने सबसे भयभीत मंत्रिमंडल चुना 
और इस तरह तेईस फीसदी के नुमाइंदों से 
ऐसी भयभीत सरकार निकली 
जिसने एक मजबूत लोकतंत्र का बाहर से समर्थन किया। 
        साभार : www.hindwi.org

आलेख

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं।