उप राष्ट्रपति का चुनाव

उपराष्ट्रपति का चुनाव सम्पन्न हो गया। सी पी राधाकृष्णन भारत के नये उपराष्ट्रपति बन गये। 
    
यह चुनाव भारत पर जबरन थोपा गया था। थोपने वाले मोदी जी एवम् उनके तथाकथित चाणक्य थे। चुनाव थोपने का कारण यह था कि जगदीप धनखड़ जो कि उप राष्ट्रपति थे, वे मोदी-शाह के हाथ से निकल गये थे। उन्हें जबरदस्ती अस्वस्थ घोषित कर दिया गया। और धनखड़ जी ने अपनी कथित अस्वस्थता का हवाला देकर चुपचाप इस्तीफा दे भी दिया। इस्तीफा देने के बाद उनकी वाचाल वाणी को यकायक विराम लग गया। वे ‘‘चुप’’ ही नहीं हो गये बल्कि एक तरह से राजनैतिक पटल से ‘‘गायब’’ हो गये। 
    
इधर धनखड़ जी चुप हुए तो मोदी-शाह, संघ-भाजपा को एक ज्यादा वफादार व समझदार संघी चाहिए था। कुछ दिन की खोजबीन के बाद एक कट्टर संघी सी.पी. राधाकृष्णन के रूप में मिल गया। उन्होंने अपने होश संभालने से पहले ही संघ की शिक्षा-दीक्षा हासिल कर ली थी। वे धनखड़ की तरह घाट-घाट का पानी नहीं पिये हुए थे। राघाकृष्णन जी ने संघ के घाट में ही अपने सारे संस्कार करवाये हैं। धनखड़ की तरह उनके अंदर कांग्रेसी, जनता दलीय विषाणु नहीं पलते रहे हैं। इसलिए वे मोदी-शाह, संघ-भाजपा के लिए कोई समस्या नहीं बनेंगे।
    
उप राष्ट्रपति के चुनाव के साथ मोदी-शाह ने फिर वही काम किया जिसके वे महारथी हैं। राघाकृष्णन को न केवल राजग के मत मिले बल्कि विपक्षी गठबंधन-इण्डिया गठबंधन के मत भी मिले। इन मतों को कैसे हासिल किया गया होगा, यह अब कोई रहस्य नहीं है। मोदी-शाह ने उप राष्ट्रपति चुनाव से फिलहाल वह सब कुछ हासिल कर लिया जो वे हासिल करना चाहते थे। बेचारे धनखड़ जी! चौबे जी से छब्बे जी बनने चले थे पर मोदी-शाह ने उन्हें दुबे जी भी नहीं रहने दिया। वे न घर के रहे न घाट के। 
    
राधाकृष्णन जी, शांति से अब तक अपना काम काज करते रहे हैं। आशा है कि वे मोदी-शाह के जीवन में कोई समस्या नहीं खड़ी करेंगे। भले ही भारत का लोकतंत्र संकट में घिरा ही रहे।  

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।