बेलसोनिका मजदूरों ने शुरू किया प्रतिरोध धरना

बेलसोनिका

बेलसोनिका

12 अक्टूबर से बेलसोनिका यूनियन के बर्खास्त पदाधिकारी और मजदूरों ने लघु सचिवालय, गुड़गांव, हरियाणा में प्रतिरोध धरना शुरू कर दिया है।
    
ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार द्वारा ठेका मजदूरों को यूनियन की सदस्यता दिये जाने पर यूनियन रजिस्ट्रेशन रद्द करने के खिलाफ 8 अक्टूबर 2023 को डीसी कार्यालय पर एक प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया था। इसी प्रतिरोध सभा में यूनियन के प्रधान ने यूनियन के आगे के कार्यक्रमों की घोषणा की जिसके तहत 9 अक्टूबर से कंपनी में यूनियन पदाधिकारी काम के दौरान भूख हड़ताल पर रहेंगे और बर्खास्त सभी मजदूर साथी लघु सचिवालय में पक्का मोर्चा लगाएंगे।  
    
इसी के तहत 9 अक्टूबर से कंपनी में यूनियन पदाधिकारी काम के दौरान भूख हड़ताल पर हैं और बर्खास्त सभी मजदूरों ने 12 अक्टूबर से लघु सचिवालय में प्रतिरोध धरना शुरू कर दिया है।
    
दिन-रात जारी धरने पर बर्खास्त मजदूरों के साथ अन्य मजदूर भी शामिल होते हैं। मजदूरों ने धरना स्थल पर ही सामूहिक रसोई शुरू कर दी है जिसमें मजदूरों द्वारा ही सहयोग किया जा रहा है। 
    
धरना स्थल पर 15 अक्टूबर को परिजनों की एक सभा आयोजित की गई। सभा में सामूहिक रूप से तय किया गया कि 19 अक्टूबर को ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार और प्रबंधन का पुतला फूंका जाएगा। 19 तारीख को राजीव चौक से जुलूस निकालते हुए धरना स्थल, लघु सचिवालय तक पहुंचे। इसमें ए और सी शिफ्ट के मजदूर शामिल हुए। उसके बाद लघु सचिवालय के गेट पर एक सभा की गई जिसमें शासन-प्रशासन और प्रबंधन के गठजोड़ को बेनकाब किया गया। सभा में अपने  संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया गया और  के लिए संघर्ष को और ज्यादा व्यापक बनाने व हर मजदूर तक ले जाने का निश्चय किया। सभा के बाद लघु सचिवालय के गेट पर ही ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार और प्रबंधन के गठजोड़ का पुतला फूंका गया। इसी दौरान एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री हरियाणा को दिया गया जिसमें यूनियन के पंजीकरण को बहाल करने व बर्खास्त सभी मजदूरों को काम पर वापस लेने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
    
13 अक्टूबर को यूनियन पंजीकरण रद्द करने के खिलाफ चंडीगढ़ हाईकोर्ट में लगाई गई अपील की सुनवाई थी। इस सुनवाई पर जज महोदय ने प्रबंधन की तरफ से पेश हुए वकील को फटकार लगाई कि यूनियन पंजीकरण को रद्द करने की इतनी जल्दबाजी क्या थी? जब 25 तारीख को इस संबंध में कोर्ट में सुनवाई थी, तो 23 तारीख को ही पंजीकरण रद्द क्यों करवा दिया। जज महोदय ने ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार द्वारा यूनियन रद्द करने के 20 दिन में यूनियन के बैंक अकाउंट को सीज करने के आदेश पर भी यूनियन को राहत दी। कोर्ट के इस आदेश से यूनियन और मजदूरों को बड़ी राहत मिली है और उनके हौंसले मजबूत हुए हैं। यूनियन के रद्द करने के खिलाफ अगली सुनवाई 7 नवंबर को है। 
    
24 अक्टूबर दशहरे के दिन धरना स्थल पर पूंजीवाद-साम्राज्यवाद का पुतला बनाया गया और सायं के समय उसे फूंका गया।
    
27 अक्टूबर को परिवर्तनकामी छात्र संगठन द्वारा यूनियन और मजदूरों के संघर्ष को समर्थन देते हुए धरना स्थल पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें अपनी ड््यूटी के बाद ए शिफ्ट के मजदूर भी शामिल हुए। क्रांतिकारी गीतों के साथ जोशो-खरोश से संघर्ष के नारे लगाए गये और मजदूरों का हौंसला बढ़ाया गया। छात्रों ने बात रखी कि सब जगह अपने-अपने स्तर पर संघर्ष चल रहा है। छात्र भी अपनी शिक्षा के लिए संघर्ष कर रहे है। बेलसोनिका मजदूरों के संघर्ष से उन्हें भी अपने संघर्षों में हौंसला मिलता है।
    
30 अक्टूबर को यूनियन के पंजीकरण को रद्द करने और वर्तमान में कंपनी के हालात पर एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया है जिसमें विस्तार से इस विषय पर यूनियन द्वारा बात रखी जाएगी। इसके बाद यूनियन की योजना ठेका मजदूरों पर एक मजदूर कन्वेंशन और मजदूर-किसान पंचायत करने की है।     -गुड़गांव संवाददाता

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।