पूंजीवादी-सुधारवादी और क्रांतिकारी

Published
Sat, 08/01/2026 - 15:50
/punjivaadi-sudhaarvaadi-aur-krantikari

जंतर मंतर पर छात्रों-युवाओं का संघर्ष सफलता के साथ समाप्त हो गया है। संघर्ष की 3 मांगों पर सहमति के बावजूद तीसरी मांग पर अभी भी रस्साकसी जारी है। काकरोच जनता पार्टी की 3 मांगें इस प्रकार थीं- 1. शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा 2. आत्महत्या करने वाले नौजवानों के परिजनों को मुआवजा 3. छात्रांे-युवाओं पर संघर्ष के दौरान दर्ज सभी मुकदमे वापसी। जहां पहली 2 मांगें सरकार ने तत्काल मान लीं। पर तीसरी पर सरकार-प्रशासन से लेकर न्यायालय अपने पैतरे दिखाने लगे।
    
इस तीसरी मांग का संदर्भ राजसत्ता के संघर्षों के प्रति रुख से है और इस मामले में संघर्ष में शामिल पूंजीवादी-सुधारवादी व क्रांतिकारी ताकतों की धारणाओं में फर्क है जो उनकी समझ से उपजता है।
    
काकरोच जनता पार्टी मूलतः एक ईमानदार पूंजीवादी पार्टी की तरह कुछ सुधारों के जरिये शिक्षा व्यवस्था व समाज व्यवस्था को दुरुस्त करने का स्वप्न परोसती है। वह तमाम उन मुद्दों पर जिनसे वामपंथ या दक्षिणपंथ की पहचान होती है, चालाकी से चुप्पी साध लेती है। वह यकीन करती है कि मोदी सरकार पर दबाव डालकर, ईमानदार लोगों को सत्ता में पहुंचा बेहतर शिक्षा व्यवस्था व समाज व्यवस्था कायम की जा सकती है। पूंजीपति वर्ग उसके लिए कहीं से समस्याओं की जड़ में नहीं है। खुद इसके कई कार्यकर्ता या तो किसी निजी कम्पनी के चाकर या एनजीओ से जुड़े रहे हैं। ऐसे में राजसत्ता के अंगों से ये जनता के संघर्षों के प्रति कानून सम्मत ईमानदारी भरे रुख का ख्वाब पालते हैं। इसीलिए संघर्ष के बाद जब पुलिस से लेकर संघी वाहिनी छात्रों-छात्राओं की कुंडली खंगाल हमलावर होते हैं तो ये सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा फिर से संघर्ष की धमकी देते हैं। 
    
सुधारवादी ताकतों में कुछ खुद को कम्युनिस्ट कहते हुए समाजवाद से जोड़ती हैं। ये क्रांति का नारा लगाते हुए क्रांति छोड़ चुकी ताकतें हैं। ये चुनावी राजनीति के जरिये मजदूर-मेहनतकशों की सत्ता या समाजवाद कायम होने का भ्रम फैलाती हैं। इस मामले में ये काकरोच जनता पार्टी से कुछ  आगे बढ़कर राजसत्ता के रुख से एक हद तक परिचित हैं पर चूंकि इन्हें भी इसी पूंजीवादी राजसत्ता को दुरुस्त कर ‘समाजवादी’ बनाना है या अपने शासन वाली पूंजीवादी राजसत्ता को समाजवादी कह देना है अतः इनका रुख बाकी पूंजीवादी दलों के प्रति खास तौर पर मिलनसार है। इण्डिया गठबंधन के जरिये ये मोदी सरकार व फासीवाद को हराने का स्वप्न देखते हैं। ये संघर्ष करते हैं पर संघर्ष के फल को अपनी बढ़ती सीटों में देखना चाहते हैं। 
    
तीसरी क्रांतिकारी ताकतें हैं जो जानती हैं कि यद्यपि मोदी सरकार ने सारे मुकदमे वापसी का वायदा कर दिया हो पर वह पहला मौका मिलते ही पलटवार करेगी। वह संघर्ष से छात्रों-युवाओं के दिलों में कायम आशा के खत्म करने का प्रयास करेगी। राजसत्ता सीधे नहीं तो टेढ़े तरीके से जनता के संघर्षों के खिलाफ उन्हें कुचलने को उतरेगी। इसीलिए इस राजसत्ता से मुकाबल किये बगैर इंकलाब की राह पर आगे नहीं बढ़ा जा सकता। कि पूंजीपति वर्ग से सत्ता मजदूरों-मेहनतकशों के हाथों में चुनावों के जरिये नहीं क्रांति के जरिये ही आ सकती है। 
    
अभी हिन्दू फासीवादी ताकतों के खिलाफ ये तीनों ताकतें भले ही एक साथ आगे बढ़ रही हों पर इनके संघर्ष के आगे बढ़ने पर यह फर्क निर्णायक भूमिका निभायेगा। जेन जी को यह फर्क समझना होगा व भगत सिंह की क्रांतिकारी राह चुननी होगी।  

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।