रुद्रपुर : विधायक आवास के घेराव को कूच करते मजदूरों को पुलिस ने रोका

रुद्रपुर-पंतनगर (उत्तराखंड) सिडकुल में डाल्फिन कम्पनी के मजदूरों और इंकलाबी मजदूर केंद्र के पूर्व अध्यक्ष पर गुंडा एक्ट लगाने के खिलाफ चल रहे आंदोलन

जनाक्रोश

प्रशासन ने आकर दिया समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन; विधायक की ओर से समाधान के लिए मंगलवार तक का लिया गया समय

रुद्रपुर-पंतनगर (उत्तराखंड) सिडकुल में डाल्फिन कम्पनी के मजदूरों और इंकलाबी मजदूर केंद्र के पूर्व अध्यक्ष पर गुंडा एक्ट लगाने के खिलाफ चल रहे आंदोलन की कड़ी में 11 अगस्त को मजदूर गांधी पार्क में इकट्ठा हुए। भाजपा विधायक शिव अरोरा द्वारा दिये गये वायदे (गुंडा एक्ट हटाने और श्रमिकों की समस्याओं का निस्तारण करने) को पूरा न करने के खिलाफ मजदूर उसके घर का घेराव करने के पूर्व के फैसले को लागू करने पर दृढ थे।     

गांधी पार्क में सभा के पश्चात श्रमिक संयुक्त मोर्चे के बैनर तले जैसे ही महिला और पुरुष मजदूरों का जन सैलाब विधायक आवास कूच करने को निकला तो पुलिस-प्रशासन द्वारा गेटबंद करके मजदूरों को गांधी पार्क में ही बंधक बना दिया गया। जिससे मजदूर और अधिक भड़क गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। मौके पर पुलिस रोकती रही और मजदूर विधायक आवास कूच के लिए अडिग रहे।
    
इसी दौरान विधायक प्रतिनिधि के तौर पर भाजपा पार्षद मौके पर ज्ञापन लेने पहुंचे तो मज़दूरों ने उन्हें समस्याओं के समाधान कराने में अयोग्य मानते हुए ज्ञापन देने से साफ-साफ मना कर दिया।
    
मजदूरों के जज्बे को देखते हुए इसके पश्चात् मौके पर तहसीलदार महोदय पहुंचे और अंत में एसडीएम किच्छा भी उपस्थित हुए और मजदूरों को आश्वासन दिया कि इस बार प्रशासन गंभीरता से सभी मामले का निपटारा करायेगा। उनके इस आश्वासन के बाद उन्हें मोर्चा की ओर से विधायक शिव अरोरा को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। 
    
ज्ञापन में मांग की गई कि 6 मजदूर नेताओं को गुंडा एक्ट के तहत और सिडकुल पंतनगर की विभिन्न कम्पनियों के श्रमिक नेताओं को कथित शांति भंग के आरोप में भेजे गए नोटिसों को निरस्त किया जाये; डाल्फिन मजदूरों के ऊपर दर्ज झूठी थ्प्त् संख्या -162/24 को निरस्त किया जाये और मजदूरों की तहरीरों पर प्राथमिकी दर्ज की जाये; लुकास टीवीएस, डाल्फिन, इंटरार्क, करोलिया लाइटिंग, नेस्ले, बड़वे, बजाज मोटर्स सहित सभी कम्पनियों के पीड़ित मजदूरों की समस्याओं का समाधान किया जाये; जिला प्रशासन की मध्यस्थता में सम्पन्न त्रिपक्षीय समझौते को लागू कराके सभी मजदूरों की सवेतन कार्यबहाली कराई जाये; श्रमिक समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाये और श्रम भवन रुद्रपुर में उपश्रमायुक्त महोदय की स्थाई रूप से नियुक्ति की जाये। 
    
भाजपा विधायक द्वारा मजदूरों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 13 अगस्त तक का समय लिया गया है। इस दौरान मजदूरों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि विधायक महोदय द्वारा अपने उपरोक्त वायदों को पूरा नहीं किया गया तो मजदूर पुनः विधायक आवास का घेराव करेंगे और सिडकुल को बंद करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन की होगी।
    
कार्यक्रम में लुकास टीवीएस, डाल्फिन, इंटरार्क पंतनगर, इंटरार्क किच्छा, करोलिया लाइटिंग, बजाज मोटर्स, राने मद्रास, बड़वे, आटोलाइन, राकेट रिद्धि सिद्धि, टाटा यजाकि, एलजीबी, पीडीपीएल, एडियंट, भगवती माइक्रोमैक्स, एडविक, नील मेटल कामगार संगठन, डेना इंडिया श्रमिक संघ आदि यूनियनों और ठेका मजदूर कल्याण समिति पंतनगर विश्वविद्यालय से जुड़े मज़दूर भारी संख्या में उपस्थित थे।         -रुद्रपुर संवाददाता

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।