सैमसंग मजदूरों की हड़ताल व सीटू का समझौतापरस्त नेतृत्व

/samsung-majadooron-ki-hadatal-v-citu-ka-samajhautaparasat-leadership

सैमसंग इंडिया के तमिलनाडु स्थित संयंत्र के संघर्षरत मजदूरों की एक महीने पुरानी हड़ताल बगैर किसी सम्मानजनक समझौते के समाप्त हो गयी है। दक्षिण कोरिया की इस बहुराष्ट्रीय कम्पनी के इस संयंत्र के मजदूरों ने अपने जुझारू संघर्ष के तेवरों से देश भर में चर्चा हासिल की थी। पर मजदूरों की यूनियन का नेतृत्व समझौतापरस्त केन्द्रीय ट्रेड यूनियन फेडरेशन सीटू के हाथों में होने का मजदूरों को बार-बार खामियाजा उठाना पड़ा।
    
गौरतलब है कि बीते वर्ष लम्बी हड़ताल कर सैमसंग मजदूरों ने अपने हक-हकूक की मांग न केवल सैमसंग प्रबंधन के सम्मुख पेश की थी बल्कि अपने पक्ष में व्यापक मजदूरों का समर्थन भी हासिल किया था। उस वक्त मजदूरों की यूनियन का पंजीकरण एक प्रमुख मुद्दा था जिसका प्रबंधन विरोध कर रहा था। राज्य में डीएमके की सरकार मजदूरों के दमन पर उतारू थी। उस वक्त भी मजदूरों के संघर्ष को व्यापक बनाने के बजाय सीटू नेतृत्व ने बगैर किसी सम्मानजनक समझौते के हड़ताल समाप्त कराने की तत्परता दिखलाई। और मजदूरों के आक्रोश के बावजूद हड़ताल समाप्त कर दी गयी। 
    
जुलाई 24 में सैमसंग इंडिया वर्कर्स यूनियन जब गठित की गयी तो मजदूरों ने सीटू से इसे सम्बद्ध करा लिया था। जब मजदूर पहली बार हड़ताल पर गये तब भी सीटू नेतृत्व ने हड़ताल के दौरान अस्थायी मजदूरों के दम पर उत्पादन जारी रखने की प्रबंधन की नीति में कोई रुकावट न डाल हड़ताल के प्रभाव को कमजोर किया था। 
    
इस वर्ष लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद जब मजदूरों को सैमसंग इंडिया के नाम से यूनियन पंजीकृत कराने में सफलता मिल गयी तो प्रबंधन इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने यूनियन पर नया हमला बोलते हुए यूनियन के 3 नेतृत्वकारी पदाधिकारी निलम्बित कर दिये। इसके विरोध में मजदूर एक बार फिर 5 फरवरी को हड़ताल पर चले गये। हड़ताल के दौरान प्रबंधन ने 20 और मजदूरों को निलम्बित कर दिया। 
    
इस निलम्बन व डी एम के सरकार के दमन के बावजूद मजदूरों के हौंसले बुलंद थे और वे आर-पार की लड़ाई के मूड में थे। उन्हें आस-पास के अन्य कारखानों के मजदूरों का भी समर्थन मिल रहा था। 13 मार्च को सैमसंग मजदूरों के समर्थन में इलाके में घोषित सहानुभूति हड़ताल को व्यापक समर्थन मिल रहा था। कम्पनी प्रबंधन मजदूरों की इस व्यापक एकजुटता से दबाव में लाया जा सकता था। पर यह सब हो पाता इससे पहले ही सीटू नेतृत्व ने मजदूरों की राय लिये बिना हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी। 
    
सीटू नेतृत्व ने मजदूरों से झूठ बोलकर कि प्रबध्ांन ने 23 निलम्बित श्रमिकों की कार्यबहाली का आश्वासन दिया है, यह हड़ताल समाप्त करवाई। बाद में सीटू नेतृत्व ने प्रबंधन पर आश्वासन से मुकरने का आरोप लगा दिया। 
    
इस हड़ताल में सीटू नेतृत्व का समझौतापरस्त रुख एक बार फिर उजागर हो गया। यह रुख डी एम के की सरकार के प्रबंधन परस्त रुख से संघर्ष न करने के रूप में भी दिखा। 
    
अब जबकि 23 निलम्बित मजदूरों पर बगैर किसी समझौते के हड़ताल खत्म हो गयी है तो सैमसंग प्रबंधन मजदूरों पर रोज नये-नये हमले कर रहा है। मजदूरों को नये-नये काम में लगाना, वार्षिक बोनस देने से इंकार कर मजदूरों को तंग किया जा रहा है। मजदूर अपने समझौतापरस्त नेतृत्व की सलाह पर यह सब उत्पीड़न सहन कर रहे हैं पर सैमसंग के मजदूर अपने नेतृत्व के चरित्र को शीघ्र ही अपने अनुभव से पहचान जायेंगे और अपनी स्वतंत्र एकजुटता कायम कर अपने हक हकूक के लिए फिर संघर्ष तेज कर देंगे। 
    
शीघ्र ही मजदूर माकपा-डीएमके के मजदूर विरोधी गठजोड़ को पहचान जाएंगे और इनके खिलाफ भी संघर्ष छेड़ देंगे। 
    
केरल में 21,000 रु. प्रतिमाह वेतन की मांग व पेंशन लाभ के लिए महीने भर से हड़ताल पर जुटी आशायें माकपा के प्रति मजदूरों के भ्रम को तोड़ने में मदद करेंगी। केरल में माकपा सरकार फंड की कमी का बहाना बना आशाओं की मांग पूरी करने से इंकार कर रही है। एक ओर माकपा से संबद्ध सीटू 26,000 रु. न्यूनतम वेतन की मांग करती है वहीं दूसरी ओर केरल की माकपा सरकार आशाओं को 21,000 वेतन देने को तैयार नहीं है। यह दिखाता है कि माकपा व सीटू मजदूरों के नहीं बल्कि पूंजीपतियों के पक्ष में खड़े हैं। सैमसंग मजदूर जितनी जल्दी इस सच्चाई से वाकिफ होंगे, उतना ही उनके संघर्ष के लिए अच्छा होगा।  

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।