क्रांतिकारी संगठनों को कुचलने का विधेयक

/revolutionary-sangathanon-ko-kuchalane-kaa-vidheyak

विशेष जन सुरक्षा विधेयक (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र सरकार ने 9 जुलाई को विधानसभा में विशेष जन सुरक्षा विधेयक पारित करा दिया। सरकार ने ‘वामपंथी उग्रवादी संगठनों’ पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यह कानून बनाने की बात कही। इस तरह के कानून छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व उड़ीसा में पहले से लागू हैं। इस कानून के निशाने पर स्वभाविक तौर पर क्रांतिकारी-प्रगतिशील-जनवादी सभी संगठन आयेंगे।
    
एक ओर महाराष्ट्र सरकार दावा कर रही है कि महाराष्ट्र में माओवाद केवल दो तालुका में बचा है वहीं दूसरी ओर माओवाद से निपटने के नाम पर नया सख्त कानून बना रही है। स्पष्ट है कि सरकार के निशाने पर माओवादी संगठनों के साथ-साथ हर संघर्षशील संगठन व आम जन हैं। 
     
इस विधेयक के लागू हो जाने के बाद सरकार मनमाने तरीके से किसी भी संगठन को गैर कानूनी घोषित कर सकती है। ‘गैर कानूनी गतिविधि’ की विधेयक में बहुत व्यापक परिभाषा दी गयी है जिसमें कार्यवाही, लिखित, संकेतों से सार्वजनिक व्यवस्था, शांति-सौहार्द को खतरा पैदा करना, सार्वजनिक व्यवस्था के रख रखाव में हस्तक्षेप करना सरीखी बातें हैं। स्पष्ट है कि इन पैमानों पर हर तरह के संघर्ष व संगठन को गैर कानूनी घोषित किया जा सकता है। 
    
मुख्यमंत्री फड़नवीस ने ‘अर्बन नक्सल’ का जिक्र करते हुए 64 संगठनों के महाराष्ट्र में सक्रिय होने का दावा किया और इन पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की। इस विधेयक के तहत प्रतिबंधित संगठन के सदस्य होने पर उसे 2 से 7 वर्ष तक सजा का प्रावधान है। सरकार उनकी धन-संपत्ति जब्त कर सकती है। 
    
दरअसल महाराष्ट्र में फासीवादी सरकार जनसंघर्षों को कुचलने पर उतारू है। वह साथ ही विपक्षी दलों को भी डरा-धमका कर रखना चाहती है। उसके निशाने पर क्रांतिकारी संगठनों के साथ प्रगतिशील जनवादी संगठन, किसान संगठन, ट्रेड यूनियनें, दलितों-अल्पसंख्यकों के संगठन सभी हैं। यानी सरकार का लक्ष्य अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को खामोश करना है। 
    
फासीवादी अपने कुकर्मों के खिलाफ उठी हर आवाज को कानून-व्यवस्था की समस्या मानते हैं और कानून-कड़े कानून के दम पर उन्हें कुचल डालने के मंसूबे पालते हैं। फड़नवीस के रूप में महाराष्ट्र में पल रहा छोटा मोदी भी इसी गलतफहमी का शिकार है कि वह जनता को, उसके संघर्ष को खामोश कर देगा। जबकि हकीकत यही है कि देर सबेर जनता व उसके संघर्ष बड़े-छोटे मोदी व उनके संगठन को खत्म कर देंगें 

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।