गन्ना-चीनी और महिला मजदूर

/sugarcane-sugar-and-women-workers

चीनी हर घर की रसोई में इस्तेमाल होती है। ज्यादातर खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में इसका इस्तेमाल होता है। पर शायद ही चीनी खाते हुए कोई इसकी उत्पादन प्रक्रिया में महिला मजदूरों के क्रूर शोषण का अहसास कर पाता हो। वास्तविकता यही है कि चीनी के हर दाने के पीछे शोषण की एक गाथा छिपी है। 
    
महाराष्ट्र में चीनी मिलों का स्वामित्व बजाज, डालमिया सरीखे बड़े समूहों के पास है। ये मिलें गन्ने के बड़े ठेकेदारों के जरिये गन्ना खरीदती हैं। ये गन्ना ठेकेदार खेतिहर परिवारों को अग्रिम भुगतान कर गन्ने की खेती करवाते हैं। फसल उत्पादन पर फसल के दाम व अग्रिम भुगतान का लेखा जोखा होता है। इस तरह की ठेका खेती में लेखा जोखा भी ज्यादातर ठेकेदारों के पक्ष में व किसानों के खिलाफ होता है। किसान इन ठेकेदारों के कर्ज तले हमेशा पिसते रहते हैं। 
    
कर्ज चुकाने व अधिक फसल पैदा करने की खातिर ये किसान खेतों में कड़ी मेहनत करते हैं। यहां तक कि फसल की रक्षा में वे खेतों में ही घर बसा लेते हैं। गन्ना उत्पादन में वर्ष भर इन्हें खेतों में काम करना पड़ता है। जिस दिन ये खेतों में काम नहीं करते उस दिन कहीं और मजदूरी कर रहे होते हैं। छोटे किसानों का जीवन इस कदर तंगहाल है कि एक दिन भी काम छोड़ना इनके लिए संभव नहीं है। ऐेसे में महिलायें अधिक तनाव का शिकार होती हैं। वे गर्भावस्था, मासिक धर्म के दौरान भी काम करने को मजबूर होती हैं। खेतों में तंबू में रहते हुए वे कई बीमारियों का शिकार भी हो जाती हैं। 
    
ऐसे में महाराष्ट्र में एक प्रवृत्ति बढ़ रही हे वह यह कि महिलायें मजबूर हो कर आपरेशन कराकर अपना गर्भाशय हटा दे रही हैं। वे देखती हैं कि मासिक धर्म न आने वाली महिलायें ज्यादा समय तक काम कर सकती हैं। इसलिए वे अपने गर्भाशय को हटवा कर अपनी भूख से लड़ रही हैं। ज्यादाततर गर्भाशय हटवाने वाली महिलायें 35-40 वर्ष की हैं पर कुछ महिलायें 20-30 वर्ष की भी हैं। महाराष्ट्र के बीड जिले में गर्भाशय उच्छेदन सर्जरी कराने वाली महिलाओं की दर शेष भारत की दर से कई गुना अधिक है। कई बार महिलायें मां बनने से इंकार करने को भी मजबूर हो रही हैं। 
    
1991 के बाद गन्ने का नकदी फसल के रूप में प्रसार व कृषि को बाजार के अनुरूप ढालने से छोटे उत्पादकों पर दबाव काफी बढ़़ गया। मोदी काल में कृषि क्षेत्र में बड़ी पूंजी के प्रवेश ने व ठेका खेती ने किसानों-मजदूरों की दुर्दशा को और बढ़ा दिया। ठेकेदार छोटे किसानों को सीधे भी ठेका दे रहे हैं। और कई दफा किसानों से बड़े पैमाने पर भूमि बंटाई पर लेकर गन्ना मजदूरों को भी फसल उगाने हेतु दे-दे रहे हैं। यहां मजदूर-किसान दिन-रात मेहनत कर अपने शोषण की गाथा खुद लिख रहे हैं। इसी प्रक्रिया में महिलायें अपना गर्भाशय निकलवा काम करने को मजबूर हो रही हैं। 
    
इसीलिए अगली बार जब हम आप चीनी खायें तो उसके स्वाद के जायके में इन महिला मजदूरों के दर्द, उनके क्रूर शोषण का भी अहसास करें।             -एक पाठक

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।