अपनी जनता चुनती सरकार

/apani-public-choose-government

जिस सरकार को जनता ने चुना आज वही सरकार जनता को चुन रही है। सरकार दिल्ली में मस्ती में बैठी है और जनता खुद को जनता साबित करने की कवायद में जुटी है। चुनाव आयोग ने लगभग आधे देश को (12 राज्यों में एस आई आर प्रक्रिया चल रही है) कागजों की भाग दौड़ में झोंक दिया है। इस भागदौड़ में जो सबसे ज्यादा परेशानहाल हैं वे हैं मजदूर-अल्पसंख्यक-आदिवासी- महिलायें।
    
मजदूर अपने काम का हर्जा कर, छुट्टी लेकर अपने कागजात बनवाने, 2003 की सूची में नाम तलाशने में जुटे हैं। अल्पसंख्यक आबादी सरकार द्वारा नागरिकता से वंचित किये जाने के भय में जी रही है। महिलायें अपने मायके का चक्कर लगा अपने माता-पिता का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में तलाश रही हैं। वहीं आदिवासी जन-ट्रांसजेण्डर-अनाथ तो कागजों की इस होड़ में सबसे अधिक परेशान हैं। बहुतों के पास आधार कार्ड हैं पर वोटर कार्ड नहीं। खुद 2003 की सूची में नाम ढूंढना भी किसी सजा से कम नहीं। आप 2003 के अपने पोलिंग बूथ को याद करके ही अपना नाम ढूंढ सकते हैं। किसी के मां-बाप यदि मर चुके हों तो बेटों को मां-बाप का पोलिंग बूथ जानने के लिए आधी विधानसभा खंगालनी पड़ रही है। 
    
परेशान यदि आम जनता है तो बीएलओ भी कम परेशान नहीं हैं जो इस अभियान के जमीनी सिपहसालार हैं। वे ऐसे सिपाही हैं जिनके हाथ में तलवार तो थमा दी गयी है पर उसे चलाना नहीं सिखाया गया है। कल तक प्राइमरी स्कूलों में छात्रों को पढ़ाने की नौकरी कर रहे शिक्षक अचानक बी एल ओ बन वोटर लिस्ट को हाथ में ले घर-घर मतदाता तलाशने में जुटे हैं। कभी कम्प्यूटर की जानकारी न रखने वाले कम्प्यूटर के आगे बैठ फार्म अपलोड कर रहे हैं। ऊपर से चुनाव आयोग व सरकार का काम जल्दी पूरा करने का दबाव उनकी रातों की नींद हराम कर रहा है। एक ओर सरकार-चुनाव आयोग उसे धमका रहा है तो दूसरी ओर परेशान हाल जनता उसे गरिया रही है। इस तनाव में बेचारे बी एल ओ अगर बड़ी संख्या में आत्महत्या कर रहे हैं तो ये दरअसल आत्महत्या नहीं चुनाव आयोग द्वारा की गयी हत्यायें हैं। 
    
दर्जनों बी एल ओ की जान लेने के बाद चुनाव आयोग का घमण्ड कुछ टूटा है। उ.प्र. सरीखे राज्यों में उसे अपनी समय सीमा बढ़ानी पड़ी है। स्वीकारना पड़ा है कि दरअसल उसकी महीने भर में सबके फार्म भरने की योजना ठीक नहीं थी। 
    
अभी अगले 2 माह यह अफरा तफरी आधे भारत में जारी रहनी है। सरकार के जनता चुनो अभियान में जनता में अपना नाम लिखाने से जो वंचित रह जायेगा उसके लिए योगी सरकार डिटेंशन सेंटर की बातें कर पहले ही खौफ पैदा कर चुकी है। 
    
बिहार में लाखों नाम कटने के बाद अब आधे देश से कुछेक करोड़ नाम कटने का अनुमान है। इन्हें जनता की-मतदाता की सूची से बाहर कर मोदी सरकार क्या लक्ष्य पाना चाहती है। यह किसी को नहीं पता। खुद सरकार को भी नहीं पता। उसे तो बस खुद को मनमाने ढंग से मुसलमानों के एक हिस्से को घुसपैठिया बता हिन्दू आबादी में भय पैदा करना है। और इतनी कवायद से तो वो समूची जनता को ही भय के साये में धकेल रही है। 
    
फासीवादी हुकूमत की यह कवायद दरअसल कागजों के सहारे जनता चुनने की कवायद है जिसके शिकार लाखों-करोड़ों मेहनतकश जन बनने हैं। जरूरत है कि हुकूमत की इस कवायद को रद्द करने के साथ जो भी भारत में रहता है उसके नागरिकता अधिकार की मांग की जाये।  

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।