भोजनमाताओं ने विकास के पाखण्ड की पोल खोली

/bhojanmataaon-ne-vikaas-ke-pakhand-ki-pol-kholi

उत्तराखंड राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर 9 नवम्बर को प्रगतिशील भोजनमाता संगठन द्वारा रामनगर, हरिद्वार और लालकुंआ में सभायें कर धामी सरकार पर अमानवीय शोषण करने का आरोप लगाया गया।
    
रामनगर में शहीद पार्क में हुई सभा में संगठन की अध्यक्ष शारदा ने कहा कि उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में इस समय 25 हजार से भी अधिक भोजनमाताएं काम कर रही हैं, जिन्हें मानदेय के नाम पर मात्र 3 हजार रु. प्रतिमाह वेतन दिया जाता है; और यह मानदेय भी साल में 11 महीने ही दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एक ओर उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य गठन की रजत जयंती मनाने में करोड़ों रुपये फूंक रही है लेकिन वहीं दूसरी ओर भोजनमाताओं को देने के लिये सरकार के पास पैसे नहीं हैं और उनसे बेगारी कराई जा रही है।
    
इसी तरह हरिद्वार के लक्सर ब्लाक में हुई सभा में संगठन की उपाध्यक्ष रजनी ने कहा कि स्कूलों में हम भोजनमाताओं के लिये तय काम खाना बनाना और बर्तन धोना है लेकिन हमसे साफ-सफाई से लेकर तमाम दूसरे काम भी कराये जाते हैं और इन अतिरिक्त कामों को करने से मना करने पर निकाल देने की धमकी दी जाती है। कितने ही स्कूलों में तो गैस चूल्हों की भी व्यवस्था नहीं है और हमें लकड़ी से खाना बनाना पड़ता है। जबकि उज्जवला योजना की सफलता का सरकार बहुत गुणगान करती है। 
    
9 नवंबर को ही प्रगतिशील भोजनमाता संगठन उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड के 25 वर्ष होने पर काररोड बिंदुखत्ता में सभा कर सरकार का पुतला दहन किया गया।
    
सभा में लालकुआं की ब्लाक अध्यक्ष पुष्पा ने कहा कि उत्तराखंड को बने 25 वर्ष हो गए हैं। भोजनमाता शुरुआत में ढाई सौ रुपए से काम पर लगी थीं। और इतने साल बाद भी उन्हें मात्र 3000 रुपये मानदेय दिया जा रहा है।
    
भोजनमाता नंदी ने कहा कि भोजनमाताओं की समस्या विकराल है जिनको गिनना बहुत कठिन है। हमें कभी भी बच्चे कम होने पर स्कूल से निकाल दिया जाता है। हमसे अतिरिक्त काम कराया जाता है जिसका कोई पैसा नहीं मिलता।

प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की मांग है कि -
1. भोजनमाताओं का न्यूनतम मानदेय 18,000 रु. किया जाए।
2. घोषित मानदेय 5000 रु. तत्काल दिया जाये।
3. मानदेय साल में पूरे 12 माह का दिया जाये।
4. भोजनमाताओं को स्थाई किया जाए।
5. स्कूलों में 26 वें बच्चे पर दूसरी भोजनमाता रखी जाए।
6. भोजनमाताओं का शिक्षकों द्वारा मानसिक उत्पीड़न बंद किया जाए।
7. भोजनमाताओं को भी अन्य कर्मचारियों की तरह पीएफ, पेंशन, 14 दिन का अवकाश, प्रसूति अवकाश आदि दिया जाये।
8. भोजनमाताओं को सभी जगह धुएं से मुक्त किया जाए।
9. बच्चे कम होने या पाल्या के स्कूल में न पढ़ने अथवा 60 साल उम्र होने पर भोजनमाताओं को उनके कार्य से न हटाया जाये।
10. अक्षय पत्र फाउंडेशन पर रोक लगाई जाए।
    
भोजनमाताओं ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो वे आंदोलन को मजबूर होंगी।    -विशेष संवाददाता

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।