भारतीय मजदूरों को मौत के मुंह में भेजने की तैयारी

/indians-labour-ko-maut-ke-munh-mein-bhejane-ki-taiyari

भारत में बेरोजगारी की भयावहता किसी से छिपी नहीं है। इस भारी बेरोजगारी पर जहां मोदी सरकार आंखें मूंदे बैठी है वहीं विकसित देश इस बेरोजगारी का फायदा उठाने की जुगत में लगे हुए हैं। मोदी सरकार पहले ही अपने चहेते देश इजरायल में लाखों भारतीय कामगारों को युद्ध के हालातों में काम के लिए भेज चुकी थी अब खबर आ रही है कि भारत सरकार युद्ध में फंसे रूस में भी हजारों भारतीय कामगारों को भेजेगी। 
    
अगले महीने दिल्ली में होने वाले भारत और रूस के वार्षिक शिखर सम्मेलन में इस मसले पर दोनों देशों के बीच करार होने की संभावना है। यह करार ऐसे वक्त में हो रहा है जब रूसी सेना में भारतीयों को शामिल कर युद्ध में लगाने की खबरें एक के बाद एक आती रही हैं। यानी करार से पहले से ही रूसी साम्राज्यवादी भारतीय युवाओं को सेना में भर्ती कर युद्ध में भेजते रहे हैं। इस मामले में तमाम आवाजें उठने के बावजूद मोदी सरकार ने अब तक चुप्पी साधने का ही काम किया है। 
    
अक्सर ही जब दुनिया में किसी इलाके में युद्ध छिड़ता रहा है तो दूसरे देश अपने वहां रह रहे नागरिकों को सुरक्षित निकालने में जुट जाते रहे हैं। वहीं युद्धरत साम्राज्यवादी मुल्क इस बात का प्रयास करते रहे हैं कि युद्ध में उनके नागरिक मरने के बजाय गरीब मुल्कों के नागरिकों को चारा बनाया जाए। इस मामले में पश्चिमी साम्राज्यवादी यूक्रेन की तरफ से अरब देशों के लोगों को लड़ने में झोंकते रहे हैं तो रूसी साम्राज्यवादी उ. कोरिया-भारत सरीखे देशों के गरीब लोगों को युद्ध में लगाते रहे हैं। 
    
केवल युद्ध के मोर्चे पर ही नहीं अन्य कामों में भी कामगारों की कमी होने पर युद्धरत ताकतें गरीब मुल्कों के कामगारों के लिए अपने दरवाजे खोलती रही हैं। जिन्हें युद्ध समाप्त होने पर दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकाल बाहर किया जाता रहा है। पहले इजरायली हत्यारे शासकों ने भारतीय कामगारों की बड़े पैमाने पर भर्ती की और अब रूसी साम्राज्यवादी भारत के लोगों को अपने देश में काम देने पर उतारू हैं। 
    
इसमें सबसे घृणास्पद भूमिका भारत सरकार की है जो एक तरफ अमेरिका से खदेड़े जा रहे हथकड़ियां पहने भारतीय कामगारों पर अमेरिका से कोई विरोध तक दर्ज नहीं कराती। वहीं दूसरी तरफ पहले इजरायल और फिर रूस से करार कर भारतीय कामगारों को युद्धरत क्षेत्रों में मरने के लिए भेजने पर कोई शर्म तक महसूस नहीं करती। उल्टा वह भारत के लोगों को अच्छा रोजगार दिलाने का दम्भ भरती है। 
    
स्पष्ट है भयावह बेरोजगारी के शिकार युवा देश में भूखे मरने के बजाय युद्धरत क्षेत्रों में काम करने को तरजीह दे रहे हैं। और भारत सरकार देश में काम पैदा करने की अपनी नाकामी छिपा इन्हें युद्धरत देशों में भेज रही है। भारतीय करोड़ों बेरोजगारों से मोदी सरकार को कोई सरोकार नहीं है कि युद्धरत देशों में वे किन हालातों में जिएंगे। ये बेरोजगार युद्ध के चारे के रूप में इस्तेमाल किये जा रहे हैं। भारत सरकार खुद उन्हें मौत के मुंह में भेज रही है जबकि अमीरजादों को युद्ध शुरू होने पर यही सरकार सुरक्षित वापस लाती रही है। स्पष्ट है सरकार की नजर में बेरोजगारों की जान की कोई कीमत नहीं है। 

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।