रोमानिया : वेतन वृद्धि के लिए शिक्षकों का संघर्ष

रोमानिया के लगभग 2 लाख शिक्षकों में करीब 1.5 लाख शिक्षक 22 मई से हड़ताल पर हैं। उनके साथ में स्कूलों के 70,000 सहयोगी स्टाफ भी हड़ताल पर हैं। इतनी वृहद हड़ताल बीते 18 वर्षों में पहली बार हुई है। इस हड़ताल से ज्यादातर स्कूल बंद हो गये हैं। 
    

यूरोप के बाकी देशों की तरह रोमानिया भी महंगाई की ऊंची दर का शिकार है। मुद्रास्फीति की दर यहां 10 प्रतिशत के आस-पास रही है। इस बढ़ती महंगाई का खामियाजा वैसे तो समूचे मजदूर वर्ग को झेलना पड़ रहा है पर शिक्षकों की हालत इसलिए ज्यादा बुरी है क्योंकि उनकी आय राष्ट्रीय औसत से नीचे है। 
    

करीब 10,000 की संख्या में प्रदर्शनकारी शिक्षक राजधानी बुखारेस्ट में संसद भवन मार्च के लिए इकट्ठा हुए। मार्च के दौरान वे ‘सम्मान’ ‘चोर’ व ‘शर्म करो’ आदि नारे लगा रहे थे। एक 47 वर्षीय शिक्षिका ने बताया कि वो प्रदर्शन में शामिल हुई हैं क्योंकि उनका धैर्य व सहनशक्ति जवाब दे चुकी है। उसने कहा ‘‘हम सालों से अनगिनत वायदे जो कभी पूरे नहीं होते, सुनते आ रहे हैं।’’
    

अभी तक शिक्षक यूनियन व सरकार के बीच कई चक्र की वार्ता हो चुकी है पर कोई नतीजा नहीं निकला। सरकार 1000 लेई (200 यूरो) बोनस जून में व 1500 लेई (300 यूरो) बोनस अक्टूबर में हर शिक्षक को देने का प्रस्ताव कर रही है जिस पर यूनियन सहमत नहीं है। एक यूनियन नेता ने कहा कि यह बोनस लेने से बेहतर है कि वे कुछ भी न लें। कि उन्हें इतनी कम राशि मंजूर नहीं है। 
    

रोमानिया में कालेज स्तर के शिक्षकों की मासिक आय मात्र 2400 लेई (480 यूरो) है जबकि देश में प्रति माह औसत आय इसके दो गुने के बराबर है। शिक्षक बोनस आदि की जगह वेतन बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि वेतन वृद्धि के लिए उसे सार्वजनिक क्षेत्र के कानून को बदलना होगा जिसमें कुछ वक्त लगेगा। सरकार जुलाई मध्य तक कानून बदलने की बात कर रही है जबकि कई जानकारों का कहना है कि इसमें और कई महीने लगेंगे। 
    

फिलहाल रोमानिया के शिक्षक संघर्ष के मैदान में डटे हैं। देखना है वे सरकार को कहां तक झुका पाते हैं। 

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।