अनंदु अजी की चिट्ठी- मेरा आखिरी संदेश

मैं आनंदु अजी हूं। आज मैं अपना जीवन समाप्त करने का फैसला ले रहा हूं। यह कोई असफल रिश्ते या प्रेम कहानी की वजह से नहीं है, जैसा कि कुछ लोग सोच सकते हैं। यह सालों की गहरी पीड़ा और ट्रॉमा का नतीजा है, जो मेरे दिमाग को खा गया है। कुछ साल पहले मुझे ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का डायग्नोसिस हुआ था। मैंने सोचा कि यह सिर्फ एक मानसिक बीमारी है, लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि यह दबी हुई यादों और ट्रॉमा का परिणाम था। बचपन से ही मुझे RSS में डाल दिया गया था। मेरा पिता (जो एक बहुत अच्छे इंसान थे) ने मुझे 3-4 साल की उम्र में ही RSS शाखा में भेजना शुरू कर दिया। वहां से मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। पड़ोसी एनएम ने मेरा शोषण किया: जब मैं सिर्फ 3 साल का था, तब से पड़ोसी एनएम ने मेरा यौन शोषण शुरू कर दिया। यह सालों तक चला। RSS शाखा में भी यही सब होता रहा।

RSS कैंपों में हिंसा और शोषण: RSS के ITC (इंटरमीडिएट ट्रेनिंग कैंप) और OTC (ऑफिसर्स ट्रेनिंग कैंप) में मुझे बार-बार यौन शोषण और शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ा। लोग लाठियों से पीटते थे, और कई सदस्यों ने मेरा बलात्कार किया। यह सिर्फ मेरे साथ नहीं, बल्कि कई अन्य बच्चों के साथ भी होता है। RSS कैंपों में यह आम बात है— लोगों का शोषण करते हैं, उन्हें चुप रहने पर मजबूर करते हैं।

मैं भूलने की कोशिश करता रहा, लेकिन ये यादें मुझे अंदर से खा रही थीं। मैं किसी से गुस्सा नहीं हूं, सिवाय एक व्यक्ति (एनएम) और एक संगठन (RSS) के। RSS ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मेरी बहन अम्मू का इसमें कोई दोष नहीं - वह हमेशा मेरी सहारा रही। कुछ लोग उसे या मेरे BJP/RSS विरोध को जिम्मेदार ठहराएंगे, लेकिन यह सब गलत है।मैंने सालों तक लड़ाई लड़ी—डिप्रेशन, OCD और अकेलापन। लेकिन अब मैं थक गया हूं। कृपया मेरी मौत को सच्चाई के रूप में देखें। RSS कैंपों में हो रहे इन अपराधों की जांच होनी चाहिए। ऐसे कई पीड़ित हैं जो चुप हैं। अगर आप भी ऐसी पीड़ा से गुजर रहे हैं, तो कृपया मदद लें। बोलें, चुप न रहें।धन्यवाद।

आनंदु अजू

दैनिक भास्कर से साभार ....

By Brajmohan Prasad

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।