मॉब लिंचिंग के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

रामनगर (उत्तराखंड) के छोई व बैलपड़ाव में घटित 23 अक्टूबर के घटनाक्रम में मॉब लिंचिंग के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। 27 अक्टूबर को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं नैनीताल के जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया।

उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित इस ज्ञापन में कहा गया है कि विगत 23 अक्टूबर को वैध तरीके से बरेली से बड़े का मीट लेकर दो वाहन रामनगर आ रहे थे। जिसमें से एक वाहन को बैलपड़ाव चौकी में जांच के बाद रामनगर आते समय ग्राम छोई में भाजपा से जुड़े गुंडा तत्वों ने रास्ते में रोक लिया तथा गाली-गलौज करते हुए वाहन चालक नासिर पर मॉब लिंचिंग का प्रयास करते हुए धारदार हथियारों व लोहे की राड आदि से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें 5 लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 व 190 में रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसी दिन कुछ देर बाद इसी तरह की एक अन्य घटना में बरेली से रामनगर बड़े का मीट लेकर आ रहे वाहन की बैलपड़ाव चौकी में चैकिंग के दौरान, भाजपा से जुड़े गुंडा तत्वों ने पुलिस की मौजूदगी में वाहन चालक को जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने चालक को किसी तरह से मौके हटाकर बचाया। उन्होंने इस दौरान वाहन में भी बुरी तरह तोड़-फोड़ की। इस पर भी कालाढूंगी थाने में बीएनएस की धारा 109, 190 , 191(2), 191 (3) व 324 (4) के तहत 14 नामजद समेत अन्य लोगों पर मुकदमा कायम किया गया है।

ज्ञापन में रोष व्यक्त करते हुये कहा गया कि घटना के 4 दिन बाद भी रामनगर कोतवाली में दर्ज मुकदमें में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। जबकि भारतीय न्याय संहिता में 7 वर्ष से अधिक सजा के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी का प्रावधान है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि -

▪️छोई व बैलपड़ाव में मॉब लिंचिंग का प्रयास करने, वाहनों में तोड़-फोड़ करने तथा सामाजिक सौहार्द खराब करने के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये।

▪️हेट स्पीच के द्वारा समाज का सौहार्द खराब करने के आरोपी भाजपा नेता मदन जोशी व अन्य के खिलाफ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुये कानूनी कार्रवाही की जाये।

▪️घायल नासिर का सरकारी खर्च पर पूर्ण इलाज कराया जाये तथा उसे 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाये।

▪️असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी व्यक्ति की आई डी व वाहन इत्यादि चेक करने पर तत्काल सख्ती से रोक लगाई जाये।

ज्ञापन में 28 अक्टूबर तक उक्त मांगों का समाधान न किये जाने पर 29 अक्टूबर को उप जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई है।

ज्ञापन देने वालों में समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार एवं गिरीश चंद्र, वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के मौ. अशरफ, आइसा के सुमित कुमार, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित रुहेला, किसान संघर्ष समिति के ललित उप्रेती, पछास के रवि, महिला एकता मंच की कौशल्या, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिम्वाल एवं जीशान कुरैशी, मो. नबी अंसारी, शोएब कुरैशी, चांद खान, अरबाज खान, आदिल खान, मनोहर सिद्दीकी, अनस, शकीर सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, दानिश सिद्दीकी, तालिब, फैजान, आकिब सैफी, नदीम कुरैशी, समीर खान, नूरजहां पत्नी नासिर, आतिफ़ खान इत्यादि लोग शामिल थे।

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।