मौत के लिए इंसाफ

/maut-ke-liye-justice

बनभूलपुरा हिंसा

हल्द्वानी/ 8 फरवरी 2024 को हल्द्वानी (उत्तराखण्ड) में बनभूलपुरा हिंसा में 7 लोगों की मौत हुई। इनमें से एक फईम (30 वर्ष) की हत्या पर शुरू से ही प्रश्न खड़े हो गए थे। परिवार ने फईम की मौत की जांच और न्याय के लिए अदालत का रुख किया। अब हाईकोर्ट के आदेश पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी नीरज भाकुनी को जिले से बाहर ट्रांसफर कर दिया है। तीन सदस्यीय एसआईटी टीम गठित की गयी है, जिसे हर माह हाईकोर्ट में जांच की प्रगति रिपोर्ट देनी होगी।
    
ज्ञात हो कि 8 फरवरी 2024 को पुलिस दल-बल के साथ मलिक का बगीचा से अतिक्रमण हटाने के नाम पर मदरसे और मस्जिद को खाली करवाने पहुंची थी। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। जिसके बाद पथराव, आगजनी और हत्या की घटनाएं हुईं। कुछ पत्रकारों और पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं और कुछ मोटरसाइकिलों को नुकसान हुआ जिसका बाद में कुछ मुआवजा मिला। जबकि हिंसा का मुख्य नुकसान स्थानीय आबादी को ही हुआ। बाद में भी कई लोगों के घरों में भी पुलिस द्वारा तोड़फोड़ की गई। इसका कोई मुआवजा नहीं मिला। यहां अधिकांशतः मुस्लिम अल्पसंख्यक आबादी रहती है। फईम की हत्या गोली लगने से हुई। उनके घर पर भी आगजनी की गई। घटना के वीडियो भी आये। हत्या जैसे गंभीर मामले में पुलिस मामले का स्वतः संज्ञान ले सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे कार्यवाही कर सकती थी, लेकिन उसने नहीं की। 
    
पुलिस की कार्यवाही से उम्मीद खोकर परिजनों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी का दरवाजा खटखटाया। 6 मई 2024 को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए। सालभर हो गया पर जांच कहीं नहीं पहुंची। ऊपर से परिजनों को जान का जोखिम बना रहा।
    
आखिरकार परिवार ने जांच की खामियों को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट, नैनीताल का रुख किया। 4 जून 2025 को मामले की सीबीआई जांच और परिवार को सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट में अपील की गई। इधर बनभूलपुरा थाने में थानाध्यक्ष, जो इस मामले में जांच अधिकारी भी थे, को मई 2025 में विभागीय पदोन्नति मिल गयी। वे दरोगा से इंस्पेक्टर हो गए। पता नहीं ये विभागीय पदोन्नति किन आधारों पर होती हैं।
    
इस तरह साल भर तक हुई जांच के बाद हाईकोर्ट ने जांच अधिकारी को जिले से बाहर नियुक्ति देने का आदेश दिया। सीबीआई जांच की मांग पर एसआईटी गठित कर दी गयी। एसआईटी को यह निर्देश हैं कि वह हर महीने कोर्ट को प्रगति रिपोर्ट दे।
    
हाईकोर्ट के इस आदेश का आगे क्या होगा, नहीं कह सकते। लेकिन इससे यह तो साफ है कि आज नागरिक सुरक्षा और न्याय से पुलिस का दूर का ही नाता है। अगर नागरिक अल्पसंख्यक मुसलमान हों तो यह दूरी अनंत तक भी हो सकती है। 8 फरवरी की घटना जितनी बड़ी थी जाहिर है कि यह थानाध्यक्ष की गलत मंशा या लापरवाही का मामला नहीं था। अगर परत दर परत न्याय किया जाएगा तो इसकी जड़ में सत्ताशीर्ष और उच्च पदों पर बैठे लोग पाये जाएंगे। पर यहां तो एक व्यक्ति फईम को न्याय दिलाने की लड़ाई है। तब भी संभव है ‘न्याय में देरी भी अन्याय के बराबर है’ की तर्ज पर न्याय हो। 
        -हल्द्वानी संवाददाता

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।