प्रोटेरियल (हिताची) के मजदूरों को मिली आंशिक सफलता

गुड़गांव/ 12 मई को प्रोटेरियल यानी हिताची के मजदूरों का प्रबंधन के साथ समझौता होने के साथ ही उनका संघर्ष फिलहाल खत्म हो गया है। प्रोटेरियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मानेसर यानी हिताची के मजदूर प्रबंधन द्वारा मजदूरों को निकाले जाने के खिलाफ 11 मई को कंपनी के अंदर और बाहर धरने पर बैठ गये थे। ये मजदूर उस समय यह कार्यवाही करने को मजबूर हुए जब प्रबंधन ने यूनियन के 2 नेताओं को निकाल दिया। इससे पहले भी कंपनी प्रबंधन 3 यूनियन नेताओं और अन्य मजदूरों को निकाल चुका था।
    

समझौते के अनुसार 2 यूनियन नेताओं और 30 मजदूरों को अभी जबकि निकाले गये बाकी मजदूरों को 18 मई को काम पर वापिस लिया जायेगा।
    

दरअसल श्रम विभाग में यूनियन का मांगपत्र अभी पेंडिंग है। यह मांगपत्र मजदूरों ने जून-जुलाई 2022 को लगाया था। इस मांगपत्र पर कार्यवाही करने के बजाय कम्पनी प्रबंधन ने 25 मजदूरों और 3 यूनियन नेताओं को काम से निकाल दिया। इसके अलावा कम उत्पादन या अन्य वजहों का बहाना बनाकर भी प्रबंधन मजदूरों को परेशान कर रहा था। 11 मई को जब प्रबंधन ने 2 और यूनियन नेताओं को काम से बाहर निकाला तो मजदूरों ने भी संघर्ष करने का तय किया और शाम 5 बजे मजदूरों ने काम बंद कर दिया। ए तथा सी शिफ्ट के मजदूर बाहर और बी शिफ्ट के मज़दूर अंदर बैठ गये।
    

जब मजदूर धरने पर बैठ गये तो प्रबंधन मजदूरों को धमकाने के लिए पुलिस और गुंड़ों दोनों का सहारा ले रहा था। केंद्र और राज्य दोनों जगह घोर मजदूर विरोधी सरकार होने के कारण भी प्रबंधन के हौंसले बुलंद थे। प्रबंधन ने मजदूरों को परेशान करने के लिए टॉयलेट भी बंद कर दिया। 12 मई को शाम 4 बजे लेबर इंस्पेक्टर के आने के बाद टॉयलेट खोला गया। 11 मई को मजदूर ज्यादातर समय भूखे ही रहे।
    

हिताची के इस मजदूर संघर्ष में इंकलाबी मजदूर केंद्र, मजदूर सहयोग केंद्र, बेलसोनिका यूनियन, मारुती सुजुकी वर्कर्स यूनियन, सुजुकी पावर ट्रेन यूनियन आदि ने भी सहयोग किया। 12 मई को सुबह सुजुकी पावर ट्रेन यूनियन ने नाश्ता पहुंचाया और शाम का खाना मारुती सुजुकी वर्कर्स यूनियन ने खिलाया और मजदूरों का हौंसला बढ़ाया।
    

हिताची के मजदूर लम्बे समय से ठेका प्रथा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। ज्यादातर मजदूरों को आई टी आई कैंपस से भरती किया गया था। इन्हें शुरुवात में ट्रेनिंग के नाम पर रखा गया था। लेकिन ट्रेनिंग खत्म होने के बाद इन्हें स्थायी करने के बजाय ठेकेदारी प्रथा में रख लिया गया जिसका ये मज़दूर विरोध कर रहे हैं। ये मजदूर बेलसोनिका कम्पनी के मजदूरों के साथ मिलकर ठेका प्रथा खत्म करने का भी संघर्ष कर रहे हैं। इसीलिए भी कम्पनी प्रबंधन की निगाह में ये चुभते हैं।
    

अभी मजदूरों ने अपने संघर्षों और अन्य मजदूर संगठनों की सहायता से आंशिक सफलता हासिल की है। हिताची के मजदूरों को आगे और बड़े संघर्षों की तैयारी करनी होगी। इसके लिए उन्हें और ज्यादा व्यापक मजदूरों की एकता की जरूरत है। मजदूरों की व्यापक एकता ही उनके संघर्षों की दिशा को तय करेगी।     -गुड़गांव संवाददाता
 

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।