तरुण तथा उनैज खान की हत्या

Published
Mon, 03/16/2026 - 07:17
/tarun-and-unaij-khaan-ki-hatyaa

दो मामलें, सच्चाई कुछ और.... 

पहली घटना उत्तम नगर दिल्ली की 4 मार्च होली वाले दिन की है। तरुण की हत्या की घटना सामने आई है लेकिन परत दर परत नये खुलासे आते गये।
    
दूसरी घटना लखनऊ (यूपी) के उनैज खान की है। 12 साल के उनैज खान को उसके हिन्दू दोस्त पार्टी में ले जाते हैं और वहां उसके सिर में गोली लगने से मौत हो जाती है।
    
पहली घटना को देखें तो साम्प्रदायिक माहौल तैयार कर पूरे उत्तम नगर इलाके में तनाव पैदा कर दिया गया। हत्या को हिन्दू धर्म व मुस्लिम धर्म के बीच झगड़े के चलते होना बताया जा रहा है। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे-वैसे नये खुलासे होते जा रहे हैं। मुस्लिम पक्ष से बातें आ रही हैं कि जान-बूझ कर महिला पर रंग फेका गया था। जब इसका विरोध हुआ तो तरुण द्वारा दोस्तों को बुलाकर हंगामा किया गया। दोनों पक्षों में खूब मार पिटाई होती है जिसमें तरुण के सिर पर गंभीर चोट लगती है और मौत हो जाती है। मार-पिटाई में 13 वर्षीय रिजवान को भी गंभीर चोट लगी है, उसको बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर फैलते ही नफरती हिन्दूवादी लोग आरोपी मुसलमान के घर पर हमला कर सामान लूटते हैं और आग लगा देते हैं। पुलिस मूकदर्शक बन तमाशा देख रही होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले से छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हैं। 40-50 साल एक-दूसरे को जानते हैं। उसके बाद पुलिस का भी बयान आता है कि यह साम्प्रदायिक नहीं आपसी रंजिश का परिणाम है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये पांचों मुस्लिम हैं। आरोपियों के घर को अवैध कब्जे के नाम पर बुलडोजर से गिरा दिया गया। टीवी चैनलों पर साम्प्रदायिक जहर घोलने का काम कर नफरती माहौल बनाया जा रहा है। बजरंग दल व गौरक्षा दल आदि सक्रिय हो कर दंगा फैलाने में जुट चुके हैं। पूरे इलाके में शेष मुस्लिम परिवारों में दहशत है। 
    
दूसरी घटना 2 मार्च की है। इस पर नजर डालें तो लखनऊ के 12 वर्षीय उनैज खान को हिन्दू दोस्त जन्मदिन की पार्टी पर बुला कर ले जाते हैं और उसके सिर में गोली लगने से मौके पर मौत हो जाती है। उसके बाद आरोपी का पिता मृतक (उनैज) के पिता को फोन पर कहता है कि ‘‘आ जाओ अपने बेटे को देख लो जिंदा है या मर गया।’’ बताया जा रहा है कि जन्मदिन पार्टी कर रहे लड़के के पिता आरोपी संजीव त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के रिश्तेदार हैं। उनैज खान का परिवार न्याय की मांग कर रहा है लेकिन कहीं भी मीडिया और चैनलों पर हंगामा नहीं मचा। शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस आश्वासन भी नहीं मिला है। पीड़ित परिवार का सीधा-सीधा आरोप है कि उनके बेटे को जान बूझ कर सिर में गोली मारी गई है। परिवार का कहना है कि उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं कि मामले को आगे बढ़ाया तो अंजाम बुरा होगा। 
    
पहली घटना को अंजाम एक समुदाय द्वारा दिया गया तो दूसरी घटना को दूसरे समुदाय द्वारा। दोनों घटनाओं को देखें तो समाज व न्याय का नजरिया अलग-अलग नजर आता है। 
    
मुस्लिम समुदाय को कहीं दूर-दूर तक न्याय नजर नहीं आता है। समाज में नफरत का बीज बोने के लिए तत्पर हिन्दू कट्टरपंथी संगठनों को मौका मिलता जा रहा है। सत्ता की शह पर साम्प्रदायिक संगठनों द्वारा लोगों के दिमागों में जहर घोल कर समाज में भाईचारा खत्म किया जा रहा है। 
        -एक पाठक, हरिद्वार

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।