मोदी सरकार की विदेश नीति एक बार फिर दिवालिया साबित

/modi-government-ki-videsh-neeti-ek-baar-phir-divaaliyaa-sabit

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक

शंघाई सहयोग संगठन (एस सी ओ) की बैठक 26 जून को चीन के किंगदाओ शहर में संपन्न हुई। इस बार रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन के रूप में हुई इस बैठक में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भागीदारी की। 
    
इस बैठक में जो साझा बयान तैयार किया गया उसमें आतंकवाद के मुद्दे पर पहलगाम की आतंकी घटना को दर्ज कराने में भारत असफल रहा। जबकि पाकिस्तान बलूचिस्तान के मुद्दे, जिसमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बी एल ए) द्वारा जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया गया था और जिसमें बी एल ए के 33 सदस्यों समेत कुल 64 लोग मारे गये थे, को मानवीय त्रासदी की घटना के रूप में दर्ज कराने में सफल हो गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान बलूचिस्तान की घटना के पीछे भारत का हाथ बताता है। इस तरह शंघाई सहयोग संगठन की इस बैठक में पाकिस्तान परोक्ष रूप से भारत पर हमला करने में सफल रहा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विरोध स्वरूप इस साझा बयान पर दस्तखत करने से इंकार कर दिया और इस कारण शंघाई सहयोग संगठन की यह बैठक कोई संयुक्त वक्तव्य जारी करने में असफल रही।
    
शंघाई सहयोग संगठन में रूस, कजाकिस्तान, किर्गीजस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, बेलारूस, भारत, पाकिस्तान, ईरान और चीन, कुल मिलाकर 10 सदस्य हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान और मंगोलिया इसके पर्यवेक्षक सदस्य एवं नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश इत्यादि कई देश बातचीत हेतु भागीदार के रूप में बैठक में शामिल थे। लेकिन किसी ने भी भारत के साथ अपनी पक्षधरता नहीं प्रदर्शित की, और भारत बैठक में अलग-थलग पड़ गया।
    
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बने तनावपूर्ण हालातों ने भारत और पाकिस्तान के मध्य जंग का रूप अख्तियार कर लिया था और दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले शुरू कर दिये थे, जिसकी पहल आपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने की थी। हालांकि, इस सीमित युद्ध के चार दिन बाद युद्ध विराम हो गया था। लेकिन, इस युद्ध विराम की घोषणा अमेरिका से ट्रंप द्वारा किये जाने ने देश-दुनिया में मोदी सरकार की बहुत छिछालेदारी की थी। इस युद्ध के दौरान भी भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया था और सिर्फ दो देश, अफगानिस्तान और इजराइल ही भारत के साथ खड़े नजर आये थे। दरअसल मोदी सरकार पहलगाम की आतंकी घटना के पीछे पाकिस्तान के हाथ के आरोप को सुबूतों के साथ साबित कर ही नहीं पाई थी और उसके केवल आरोपों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता नहीं मिली। 
    
मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत के दक्षिण एशिया के देशों से भी संबंध लगातार खराब होते चले गये हैं और इस क्षेत्र में चीनी साम्राज्यवादी अपने पैर पसार चुके हैं। ऐसे में दक्षिण एशिया में भी भारत अलग-थलग पड़ता जा रहा है। 
    
अफगानिस्तान से लेकर म्यांमार तक ‘अखंड भारत’ कायम करने का साम्राज्यवादी मंसूबा पाले हिंदू फ़ासीवादियों की विदेश नीति तमाम मौकों पर दिवालिया साबित हो रही है। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भी यही नजर आया।

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।