वेतन कटौती के विरोध में सुरक्षा गार्डों का प्रदर्शन

पंतनगर/ दिनांक 9 अक्टूबर 2023 को गैरकानूनी तरीके से वेतन कटौती से नाराज विश्वविद्यालय पंतनगर में कार्यरत ठेका मजदूर सुरक्षा गार्डों ने एस.आई.एस. ठेकेदार के कार्यालय रुद्रपुर में प्रदर्शन किया और शीघ्र वेतन कटौती बंद कर काटी गई मजदूरी वापस कराने के लिए मांग उठाई।
    

बताते चलें कि विश्वविद्यालय पंतनगर में एस.आई.एस. ठेकेदार के माध्यम से लगभग तीन सौ से अधिक ठेका मजदूर सुरक्षा गार्ड के रूप में करीब 15-20 वर्षों से लगातार कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन पंतनगर हर साल नया ठेकेदार तैनात करता है। हर ठेकेदार कभी रजिस्ट्रेशन के नाम पर तो कभी वर्दी के नाम पर, बीमा के नाम पर, बिना बताए हर माह इनकी तनख्वाह से वेतन कटौती कर धोखाधड़ी करता रहता है। एस.आई.एस. ठेकेदार द्वारा वर्दी के नाम पर दो बार 2250-2550 रुपए कटौती कर दी गई। इसके बाद हर माह 400-500 रुपए की कटौती की जा रही है। इन मजदूरों द्वारा दो वर्ष पूर्व किसान मेला में की गई ड्यूटी का वेतन भुगतान तक नहीं किया गया है। इन मजदूरों को ठेकेदार एवं मुख्य नियोक्ता विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वेतन पर्ची तक नहीं दी जाती। इतना ही नहीं इन मजदूरों को यह भी नहीं पता कि इनकी प्रतिदिन मजदूरी कितनी है। कि इन्हें सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता दिया भी जाता है या नहीं। अन्य ठेका मजदूरों को सार्वजनिक अवकाश दिया जाता है पर सुरक्षा विभाग में कार्यरत ठेका मजदूर सुरक्षा गार्डों को वर्ष में 11 दिनों का सार्वजनिक अवकाश तक नहीं दिया जाता। मांग करने पर ट्रांसफर, तो काम से निकालना, काम नहीं देने की सजा दी जाती है।
  

वेतन पर्ची एवं गैर कानूनी वेतन कटौती को लेकर ठेका मजदूरों ने ठेकेदार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन पंतनगर से कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से न्याय की गुहार लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मुख्य नियोक्ता विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़, ठेकेदार को बचाने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय के अफसर ने यह कहकर कि तुम ठेकेदार के कर्मचारी हो, इन मजदूरों से बात करने से ही मना कर दिया। विश्वविद्यालय अफसर छोटी-छोटी सी बात पर ठेका मजदूर सुरक्षा गार्डों से गाली-गलौच, काम करने के बावजूद गैर हाजिरी लगा कर मजदूरी काट देने, काम से निकालते-बिठाते रहते हैं। यदि यह मजदूर सुरक्षा गार्ड ठेकेदार के हैं तो विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसर इन मजदूरों की सुपरविजन, गैर हाजिरी करने, ट्रांसफर करने, काम से निकाला-बैठाली आखिर क्यों करते हैं? इसी से नाराज दर्जनों ठेका मजदूर सुरक्षा गार्डों ने एस.आई.एस. ठेकेदार के कार्यालय रुद्रपुर पर शोषण-उत्पीड़न के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया और वेतन से काटी गई मजदूरी वापस कराने की मांग की। मजदूरों के आंदोलन से घबराकर एस.आई.एस. प्रबंधन द्वारा शीघ्र वेतन से काटी गई मजदूरी वापस कराने और दो वर्ष पूर्व किसान मेला में गार्डों द्वारा की गई ड्यूटी की अतिशीघ्र मजदूरी के भुगतान का आश्वासन दिया गया है।       -पंतनगर संवाददाता

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।