जेन जी बनेगी गो मित्र

Published
Tue, 09/01/2026 - 15:50

जंतर-मंतर संघर्ष से जेन-जी के भाजपा से दूर जाने का खौफ संघ-भाजपा के नेताओं के चेहरों पर नजर आने लगा है। जेन-जी के महत्व को संघी अच्छे से जानते हैं। वे जानते हैं कि अगर नई पीढ़ी उनके खिलाफ खड़ी हो गयी तो ये अपने पतन को नहीं रोक सकते। इसीलिए संघ-भाजपा के नेता व सरकारें जेन-जी को बरगलाने के हथकण्डे रचने में जुट गयी हैं। खुद को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार मानने वाले योगी आदित्यनाथ भी भला इस सबमें कैसे पीछे रह सकते थे।  
    
योगी सरकार जेन-जी को गो संरक्षण अभियान से जोड़ने की स्कीम लेकर सामने आयी है। इसके तहत सरकार ने घोषणा की है कि उ.प्र. में 10,000 गो मित्र नई पीढ़ी से प्रशिक्षित किये जायेंगे। नई पीढ़ी को गो संरक्षक-गो सेवा और इसके सामाजिक-आर्थिक महत्व के प्रति जागरूक किया जायेगा व गो संरक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को रोजगारपरक बनाया जायेगा। 
    
उ.प्र. के गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि अब गो संरक्षण अभियान केवल गोशालाओं तक सीमित न रहकर गांवों में रोजगार व समृद्धि लाने का जरिया बनेगा। साथ ही गोबर, गो मूत्र आधारित उद्यम, प्राकृतिक खेती आदि को भी बढ़ावा दिया जायेगा। 
    
नई पीढ़ी को गो मित्र बनाने के अभियान में गांवों में युवाओं को गो नस्लों, अर्थव्यवस्था में गायों के महत्व के प्रति जागरूक किया जायेगा। गांव-गांव में प्रशिक्षण दे ऐसे लोगों का नेटवर्क खड़ा किया जायेगा जो गो रक्षा में रुचि रखते हैं। 
    
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बनाये जा रहे गो मित्रों को सरकार कोई वेतन या अन्य सहूलियत देगी या नहीं। फिर भी योगी सरकार की मंशा स्पष्ट है कि गो रक्षा से युवाओं को जोड़ बुनियादी मुद्दों से भटकाया जाये। नौकरी मांग रहे युवाओं को गाय पालन, गौमूत्र के फर्जी धंधों में लगाया जाये। लगे हाथ उन्हें घोर साम्प्रदायिक बना कर संघी एजेण्डे को आगे बढ़ाया जाये।  
    
यह जेन-जी युवाओं को रोजगार देने से मुकर कर गो रक्षक लंपट बनाने का अभियान है। अभी तक यह अभियान संघ-भाजपा छेड़े हुए थे अब यही अभियान उ.प्र. सरकार छेड़ रही है। योगी सरकार अपने इस अभियान से कितने युवाओं को भरमा पायेगी यह तो भविष्य में पता चलेगा। पर जो भी हो गो रक्षा से युवाओं की बेकारी दूर नहीं होगी और शीघ्र ही योगी के इस षड्यंत्र को जेन-जी धूल में मिला देगा। 
            -एक पाठक

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।