आधुनिक वाल्मीकि का परिवार

रामायण के रचयिता माने जाने वाले वाल्मीकि के बारे में एक कहावत प्रचलित है। कहा जाता है कि वे पहले एक डाकू थे जो लूटमार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसी क्रम में एक दिन उनका सामना साधुओं के दल से हुआ। उनमें से एक ने उनसे पूछा कि वे यह लूटमार क्यों करते हैं। इस पर वाल्मीकि ने जवाब दिया कि वे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए यह करते हैं। तब उस साधु ने उनसे कहा कि वे अपने परिवार से पूछ कर आयें कि क्या वे लोग बदले में वाल्मीकि द्वारा किये जा रहे पाप में भागीदार होंगे। वाल्मीकि ने जब यह सवाल अपने परिवार से पूछा तो वे लोग साफ मुकर गये। उन्होंने छूटते ही कहा कि वे क्यों उनके पाप में भागीदार होंगे? पाप वे कर रहे हैं तो पाप की सजा वे ही भुगतें। इतना सुनते ही वाल्मीकि को ज्ञान हो गया और डाकू का पेशा छोड़कर सन्यासी हो गये। बाद में उन्होंने रामायण की रचना की। 
    
आधुनिक वाल्मीकि और उसके परिवार की कथा भी कम रोचक नहीं है। यह वाल्मीकि भी भयंकर लूटमार करने में व्यस्त है। पर वह लूटमार जितना अपने परिवार के लिए कर रहा है, उससे ज्यादा स्वयं के लिए कर रहा है। वाल्मीकि तो एक समय डाकू का पेशा छोड़ सन्यासी हो गये थे पर यह 74 साल की उम्र में भी सन्यास की ओर जाने का कोई संकेत नहीं देता। वैसे उसने बड़ी चालाकी से पहले ही खुद को फकीर घोषित कर रखा है और कहता है कि कभी भी झोला उठा कर चल देगा। 
    
इस वाल्मीकि ने पिछले दस सालों में जो लूटमार की है उससे उसके परिवार को बहुत फायदा हुआ है। उसके परिवार के लोग समाज के पोर-पोर में पैठ कर रहे हैं। परिवार के अभिजन सब जगह हावी हो रहे हैं जबकि लंपट समाज में तांडव कर रहे हैं। पूरा समाज इनसे त्राहि-त्राहि कर रहा है। 
    
अब त्राहि-त्राहि की गुहार लगा रही जनता ने प्रतिक्रिया शुरू कर दी है। डाकू की लूटमार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। डाकू ने जो फकीर का भेष धारण कर रखा था वह तार-तार हो रहा है और उसका डाकू वाला असली चेहरा सामने आ रहा है। 
    
ऐसे में डाकू का परिवार पहले वाले वाल्मीकि के परिवार की तरह व्यवहार कर रहा है। वह डाकू के पाप में भागीदार होने से इंकार कर रहा है। वह कुछ इस तरह की बात कर रहा है मानो उसकी इस लूटमार से सहमति नहीं थी। वह इसे डाकू की अपनी कारस्तानी बताने का प्रयास कर रहा है। 
    
अपने ही परिवार के इस रुख से डाकू को कुछ परेशानी होना स्वाभाविक है। वैसे यह कहना होगा कि इस डाकू ने जो लूटमार की थी वह उतना परिवार के लिए नहीं थी, जितना अपने लिए। हां, परिवार को भी खूब फायदा हो रहा था तो परिवार उसके साथ था। अब जब परिवार सारे पाप का ठीकरा डाकू के सिर फोड़ अपने को पाक-साफ बताने की कोशिश कर रहा है तो डाकू का कुछ परेशान होना स्वाभाविक है। 
    
अब डाकू ने अपने परिवार को थोड़ा खुश करने के लिए यह ऐलान किया है कि सरकारी अफसर चड्डीधारी गिरोह में शामिल हो सकते हैं। वे खाकी निक्कर पहन कर शाखा में जा सकते हैं। इस मामले में लगभग छः दशक से लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। 
    
भविष्य में कितने सरकारी अफसर और कर्मचारी चड्डीधारी गिरोह का हिस्सा बनते हैं, यह देखना होगा। पर यह स्पष्ट है कि डाकू और उसके परिवार के बीच इस समय चल रही खींच-तान जारी रहेगी। हां, यह याद रखना होगा कि यह सारा मसला एक परिवार के भीतर का है, दुश्मनों के बीच का नहीं। 

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।