भोजनमाताओं से अतिरिक्त काम कराना बंद करो

/bhojanmataon-se-extra-work-karana-band-karo

उत्तराखण्ड में भोजनमाताएं रोज-ब-रोज कई समस्याओं से जूझ रही हैं। सरकार एक तरफ ईजा-बैणी महोत्सव मना रही है। उज्ज्वला गैस योजना को घर-घर पहुंचाने की बात कर रही है। लेकिन कई सरकारी स्कूलों में अभी भी लकड़ी पर खाना बनाया जा रहा है। स्कूलों में साफ-सफायी व बागवानी करवायी जा रही है। 
    
इसके अलावा भोजनमाताओं को काम से निकाले जाने का खतरा हमेशा झेलना पड़ता है। कई जगहों पर उनका तरह-तरह से उत्पीड़न किया जाता है। कभी स्कूल में कम बच्चे होने पर या कभी छुट्टी करने पर निकाले जाने की तलवार उनके सिर पर लटकी रहती है। ढेरों दफा उन्हें अपमानजनक व्यवहार भी झेलना पड़ता है। 
    
बेहद कम वेतन (मात्र 3000 रु. प्रतिमाह) पर कार्य कर रही भोजनमाताओं से सरकार एक तरह से बंधुआ मजदूरी करवा रही है। इस पर भी उन्हें स्कूलों में ड्यूटी से अतिरिक्त समय तक रोका जाता है। यह बेहद कम वेतन भी उन्हें कई बार समय पर नहीं मिलता। ड्रेस इत्यादि का पैसा तो अक्सर ही समय पर नहीं दिया जाता। 
    
उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार या केन्द्र की मोदी सरकार महिला हित के जुमले तो खूब उछालती है पर खुद ये अपने विभागों में महिलाओं के शोषण-उत्पीड़न में जुटी रहती हैं। 
    
प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने भोजनमाताओं से विद्यालयों में अतिरिक्त कामों को कराए जाने व बंधुआ मजदूरी करवाये जाने के विरोध में उत्तराखंड के हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, भगवानपुर, लक्सर, खानपुर, ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन किया और सभी जगह खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसके अलावा न्यूनतम वेतन व स्थाई करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया।             
        -विशेष संवाददाता

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।