ग्रीस : रेल दुर्घटना की बरसी पर लाखों लोगों का प्रदर्शन

ग्रीस में 2023 में 28 फरवरी को टेम्पी नामक स्थान पर भीषण रेल दुर्घटना हुई थी। इस घटना के 2 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अभी तक इस दुर्घटना में मारे गये लोगों और उनके परिवारजनों को न्याय नहीं मिल पाया है। इस दुर्घटना में 57 लोग मारे गये थे जिसमें अधिकांश 20 साल की उम्र के विश्वविद्यालय के छात्र थे। इसके अलावा सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इसी घटना की न्यायिक जांच पूरी करने, सरकार द्वारा इस घटना की जिम्मेदारी लेने और परिवहन साधनों में सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर 28 फरवरी को एथेन्स में संसद के सामने और देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर रहे थे। 
    
28 फरवरी 2023 की रात को टेम्पी नामक स्थान पर निजी रेल कम्पनी हेलेनिक की यात्रीगाड़़ी और मालगाड़ी की ट्रेन दुर्घटना हुई थी। इस घटना के दो साल गुजर जाने के बाद भी जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। न्यायालय भी ट्रेन दुर्घटना के कारणों पर सबूत दिए जाने पर भी उनको स्वीकार करने को तैयार नहीं है। मृतक लोगों के परिवारजनों और वकीलों ने ‘‘टेम्पी 2023’’ के नाम से एक एसोसिएशन बनायी है जो दो साल से इस दुर्घटना के दोषियों को सजा दिलाने को प्रयासरत है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। 
    
इस प्रदर्शन के दौरान रेल दुर्घटना में मारे गये लोगों की याद में 24 घंटे की आम हड़ताल भी आयोजित की गयी। इस हड़ताल में रेल ड्राइवर, हवाई यातायात नियंत्रक, नाविकों के अलावा डाक्टर, अध्यापक, वकील, बैंक और म्युनिसिपलिटी कर्मचारी भी शामिल रहे। इसके अलावा ऊर्जा, रसायन, वस्त्र, भोजन उद्योग और सुपरमार्केट 11 बजे से 3 बजे तक बंद रहे। मेट्रो और टैक्सी ड्राइवर भी पूरी तरह हड़ताल पर रहे। मेट्रो और टैक्सी ड्राइवरों ने लोगों को संसद भवन तक पहुंचाने का काम किया। 
    
यह प्रदर्शन ग्रीस के अंदर 2010 के बाद से हुए प्रदर्शनों में सबसे बड़ा बताया जा रहा है। दरअसल 2010 के बाद यूरोपीय यूनियन के दबाव में ग्रीस की पूंजीपतियों की सरकार ने सार्वजानिक संस्थाओं का निजीकरण किया है। इसमें रेल भी है जो इटली की कम्पनी हेलेनिक को बेच दी गयी है। निजी कम्पनी ने न तो दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अलार्मिंग सिस्टम लगाए हैं और न ही पर्याप्त स्टाफ की भर्ती की है। यह सब ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए किया गया है।
    
चूंकि इस दुर्घटना में मारे गये ज्यादातर छात्र थे इसलिए छात्रों का गुस्सा स्वाभाविक रूप से ज्यादा है। प्रदर्शन के दौरान प्राइमरी स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालय तक बंद रहे। विश्वविद्यालय के छात्रों की मीटिंग में तो ग्रीस के सभी विश्वविद्यालयों पर कब्ज़ा करने की बात तय की गयी। 
    
प्रधानमंत्री मित्सोताकिस को इस जोरदार प्रदर्शन का आभास हो गया था। इसलिए उसने संसद के आस-पास वाले इलाके की भारी घेराबंदी कर रखी थी। दंगारोधी दस्तों को संसद की सुरक्षा के लिए तैनात कर रखा था। जब हजारों युवा अपने बैनरों के साथ संसद भवन के पास पहुंचे तो वहां तैनात दस्तों ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। रात में केवल कुछ ही प्रदर्शनकारियों को चौराहे पर रुकने दिया गया। 
    
दरअसल ग्रीस में 2010 से ही आर्थिक संकट छाया हुआ है। इस आर्थिक संकट को हल करने के नाम पर कई सरकारें आयीं और गयीं लेकिन अर्थव्यवस्था का संकट दूर नहीं हुआ। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, निजीकरण ने लोगों का जीवन दूभर कर रखा है। शिक्षा और स्वास्थ्य की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। इसको लेकर अलग-अलग समयों पर काफी प्रदर्शन, हड़तालें आयोजित हुई हैं। इस सबके बीच 2023 में ट्रेन दुर्घटना ने लोगों को गुस्से से भर दिया है। ग्रीस की सरकार लोगों को न्याय देने के बजाय घटना के कारणों को छुपाने में लगी हुई है। न्यायिक जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। इस प्रदर्शन के दौरान लोग रेल के निजीकरण को रद्द कर सार्वजनिकीकरण करने की भी मांग कर रहे थे। 
    
जो व्यवस्थापरस्त ट्रेड यूनियनें इस प्रदर्शन में भागीदारी कर रही हैं वे अच्छी तरह जानती हैं कि यह आंदोलन अगर उनके हाथ से निकल गया तो उनके और व्यवस्था के लिए अच्छा नहीं होगा। इसलिए वे कोई ऐसा आह्वान करने से बच रही हैं जो लोगों को ज्यादा समय तक सड़कों पर रख सके। प्रदर्शनकारियों के दमन का विरोध करने के लिए भी वे कोई कार्यक्रम नहीं ले रही हैं।

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।