जारी है बेलसोनिका मजदूरों का संघर्ष

गुड़गांव/ अपनी मांगों को लेकर बेलसोनिका मजदूरों का प्रतिरोध धरना 12 अक्टूबर से जारी है और अभी भी मजदूरों के हौंसले बुलंद हैं। बेलसोनिका मजदूर लगातार अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को ज्ञापन व शिकायत पत्र दे रहे हैं। इसी कड़ी में 8 अक्टूबर को धरने पर बैठे और । शिफ्ट करने के बाद आए मजदूरों ने एक जुलूस के माध्यम से एडीसी महोदय से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। एडीसी महोदय ने विस्तार से बातें सुनीं और एक सप्ताह में इस संबंध में कोई बातचीत करने के लिए कहा।
    
इसी बीच दिवाली के मौके पर धरना स्थल में ही ‘अबकी दिवाली संघर्षों वाली’ के तहत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिल्ली और फरीदाबाद के साथियों ने क्रांतिकारी व संघर्ष के गीत गाए। जो मजदूर अपने घर नहीं गए थे, उनके परिवार वाले इसमें शामिल रहे और धरना स्थल में ही दिवाली बनाई। 
    
बेलसोनिका मजदूरों ने बाहर निकाले गए मजदूरों के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए दिवाली के मौके पर मजदूरों के लिए पैसा इकट्ठा कर उन्हें दीपावली का उपहार व मिठाई भी दी और अपनी एकता को और मजबूत किया।
    
गौरतलब है कि बेलसोनिका मजदूर प्रबंधन द्वारा निकाले गए मजदूरों के लिए यूनियन द्वारा तय राशि हर महीने देते हैं और वह राशि इकट्ठा कर निकाले गए 22 मजदूर साथियों को दी जाती है ताकि अपनी एकजुटता को और मजबूत करें तथा संघर्ष को लगातार जारी रखें।
    
बेलसोनिका मजदूरों ने अपने संघर्ष को और ज्यादा व्यापक बनाने के लिए 23 नवंबर को राजीव चौक से गुड़गांव बस अड्डा तक लगभग 4 किलोमीटर का एक जुलूस निकाला। जुलूस जोशीले नारों के साथ निकाला गया। जुलूस उत्साही और प्रभावशाली रहा। जुलूस के अंत में यूनियन पदाधिकारियों ने बात रखी कि हम अपने आंदोलन  को जारी रखेंगे और गुड़गांव समेत अन्य मजदूरों-मेहनतकशों समेत देश के अन्य क्षेत्रों में ले जाकर अपने आंदोलन के लिए समर्थन और सहयोग हासिल करेंगे।
    
बेलसोनिका मजदूरों ने अन्य संघर्षों के साथ अपनी एकजुटता जाहिर करते हुए प्रगतिशील महिला एकता केंद्र द्वारा जंतर मंतर, दिल्ली में 26 नवंबर को आयोजित आक्रोश रैली में भी भागीदारी की। इससे पहले अपने धरना स्थल के आस-पास और गुड़गांव के अन्य इलाकों में कार्यक्रम के पर्चे वितरित किए और पोस्टर लगाए गए। 
        -गुड़गांव संवाददाता

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।