लक्जर मजदूरों के आवाज उठाने पर प्रबंधन मजदूरों को निकालने पर उतारू

हरिद्वार/ सिडकुल (हरिद्वार) में लक्जर राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पेन निर्माता कम्पनी है। हरिद्वार सिडकुल में इसके दो प्लांट हैं जिसमें हजारों मजदूर काम करते हैं। जून के महीने में मजदूरों ने उत्तराखंड सरकार द्वारा बढ़ा हुआ वेतन लागू कराने के लिए 28 जून को काम बंद कर हड़ताल कर श्रम विभाग तक रैली निकाली थी। इससे पहले मजदूर वेतन बढ़ाने के लिए कई बार कम्पनी मैनेजमेंट व ठेकेदार से बात कर चुके थे। 28 जून की सुबह एक मजदूर के साथ मारपीट की गई जिसमें कम्पनी के ठेकेदार व गार्ड शामिल थे। इस घटना से मजदूर और ज्यादा भड़के और हड़ताल कर उन्होंने रैली निकाल दी। सिडकुल पुलिस ने मजदूरों के साथ बदसलूकी की व मजदूरों के ऊपर डंडे बरसाये। 
    
मजदूर जब श्रम विभाग पहुंचे तब लक्जर कम्पनी मैनेजमेंट के हाथ-पांव फूल गये। उसने मजदूरों को समझाने-बुझाने के लिए ठेकेदारों व अपने लोगों को भेजा लेकिन मजदूर वेतन वृद्धि के साथ-साथ और मांगों के लिए अडे़ रहे। मजदूरों व मैनेजमेंट के बीच एक लिखित समझौता हुआ। समझौते में कहा गया कि बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन दिया जाएगा, सैलरी स्लिप, गेट पास, छुट्टी, डबल ओवरटाइम व बोनस दिया जायेगा। 
    
लेकिन बाद में लक्जर कम्पनी मैनेजमेंट ने मजदूरों की मांगों को मानने के बजाय उल्टे मजदूरों को काम से निकालना शुरू कर दिया है। प्रबंधन अभी तक लगभग 30 से ज्यादा मजदूरों को निकाल चुका है। रोज मजदूरों के साथ काम के दौरान सुपरवाइजर व मैनेजर द्वारा डांटना-फटकारना और गेट बंद कर देना जारी है। बाहर ठेकेदार परेशान कर रहे हैं। वे लड़कियों को देख टीका-टिप्पणी करते हैं। 
    
पिछले साल दीवाली के समय करीब 50 महिला मजदूरों को काम से निकाल दिया गया था। कम्पनी मैनेजमेंट का कहना है कि इनकी उम्र ज्यादा हो गयी है और वे काम नहीं कर पा रही हैं लेकिन यह काम से निकालने का एक बहाना भर था। 
    
लक्जर कम्पनी में ज्यादातर मजदूर ठेकेदारी के तहत काम करते हैं। महिला मजदूरों की संख्या भी ठीक ठाक है। ठेके के मजदूरों से मशीनों पर काम कराया जा रहा है जो श्रम कानूनों का सीधे-सीधे उल्लंघन है। 5-10 साल से मजदूर काम कर रहे हैं लेकिन कम्पनी ने मजदूरों को स्थायी नहीं किया है। कम्पनी प्रबंधन रत्ती भर भी श्रम कानूनों का पालन नहीं करता है। प्रबंधन व ठेकेदारों द्वारा मजदूरों का शोषण-उत्पीड़न चरम पर है।
    
मजदूरों को 9 से 10 हजार रुपये वेतन देकर करोड़ों-अरबों रुपये कमाने वाली लक्जर कम्पनी के हरिद्वार, गुड़गांव व नोएडा में प्लांट हैं। लक्जर राइटिंग कम्पनी स्टेशनरी उत्पादों की एक भारतीय विनिर्माण कंपनी है। लक्जर अपने स्वयं के ब्रांड के तहत लेखन उपकरण और कार्यालय उत्पादों का निर्माण और विपणन करता है। साथ ही भारत में श्नाइडर, पार्कर और वाटरमैन पेन (न्यूवेल ब्रांड्स के साथ एक समझौते के बाद अंतिम दो ब्रांड) भी बेचती है। अतीत में, लक्जर ने पेपर वेट और पायलट उत्पादों का भी विपणन किया है। लक्जर कम्पनी भारत की लेखन उपकरणों की सबसे बड़ी निर्यातक है।
    
लक्जर कम्पनी के मजदूरों को अपने शोषण-उत्पीड़न को रोकने के लिए खुद ही आगे आना होगा। एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।           

-हरिद्वार संवाददाता
 

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।