नशा नहीं रोजगार दो

/nasha-nahin-rojagar-do

पाटकोट की महिलाओं का शहर में जुलूस-प्रदर्शन

उत्तराखंड में कार्बेट सिटी के नाम से मशहूर रामनगर के ग्राम पाटकोट की महिलाओं ने भारी संख्या में 2 मई को शहर में जुलूस प्रदर्शन कर ‘‘नशा नहीं रोजगार दो’’ का नारा बुलंद किया और उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर गांव में खोले गये शराब के ठेके को तत्काल निरस्त किये जाने और इस संबंध में लिखित अधिसूचना जारी किये जाने की मांग की। गौरतलब है कि पाटकोट में महिलायें पिछले एक माह से भी अधिक समय से आंदोलनरत हैं और शराब के ठेके के विरोध में उनका धरना लगातार जारी है।
    
मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पाटकोट में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। अस्पताल में चिकित्सक, एक्सरे व पैथोलॉजी जांचों की सुविधा नहीं हैं। प्राइमरी स्कूल व इंटर कालेज में मानकों के अनुरूप शिक्षक व अन्य सुविधायें नहीं हैं। पेयजल का भारी संकट है और सिंचाई की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। बैंक व ए टी एम की भी सुविधा नहीं है और जंगली जानवरों का आतंक हमेशा बना रहता है। इन बुनियादी समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार ने गांव में शराब की दुकान खोल दी है। 
    
ज्ञापन में 13 अप्रैल की मुख्यमंत्री की सार्वजनिक घोषणा कि ‘‘नई खोली गई शराब की सभी दुकानें बंद की जायेंगी’’ पर सवाल खड़ा करते हुये कहा गया कि पाटकोट में अभी तक भी शराब का ठेका निरस्त करने की अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
    
ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन को तेज करने को बाध्य  होंगे और जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। 
    
इस दौरान हुई सभा में ग्रामीण महिलाओं ने सरकार के विरुद्ध अपने गुस्से को जाहिर किया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने महिलाओं के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।     
        -रामनगर संवाददाता

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।