पंतनगर (उधमसिंह नगर) : डॉल्फिन के मज़दूरों का संघर्ष जारी है

डाल्फिन प्रबंधन के इशारों पर 5 मजदूरों व इंकलाबी मजदूर केंद्र के कार्यकर्ता कैलाश भट्ट पर पुलिस ने फर्जी मुकदमे लगाए

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में पंतनगर सिड़कुल में स्थित डाल्फिन कम्पनी के मज़दूरों का संघर्ष जारी है। यह कम्पनी मारुति के कल-पुर्जे बनाती है। इस कम्पनी में हजारों मजदूर ठेके में काम करते हैं। यहाँ मज़दूरों का शोषण-उत्पीड़न चरम पर है। कम्पनी प्रबंधन खुलेआम श्रम कानूनों की धज्जियाँ उड़ा रहा है। यहाँ मजदूरों को सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।

दिसंबर 2023 में मजदूरों ने अपने शोषण-उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष की शुरुआत की और एक दिन की हड़ताल कर मजदूरों ने प्रबंधन वर्ग को झुकाया था। प्रबंधन ने वार्ता में श्रमिकों की सारी मांगों पर सहमति दी।

लेकिन बाद में प्रबंधन वर्ग ने बदले की भावना से मजदूरों को निकालना शुरू कर दिया। इसके खिलाफ मज़दूरों ने श्रम विभाग व शासन-प्रशासन में अनेकों शिकायत व अर्जी लगाई। इसके बाद मज़दूरों को काम के दौरान कम्पनी में प्रबंधन और ठेकेदारों द्वारा डराया-धमकाया जाने लगा।

कुछ दिन पहले सोनू नाम के एक मजदूर को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया गया था। बाद में मज़दूरों के संघर्ष के जरिये सोनू बाहर आया। फैक्टरी से निकाले गये मज़दूरों ने अब आर-पार के संघर्ष करने का मन बना लिया है।

डाल्फिन मजदूरों को अपने संघर्ष में रुद्रपुर व पंतनगर सिडकुल के संयुक्त मोर्चा के घटक यूनियनों व संगठनों का सहयोग मिल रहा है। मजदूरों ने 9 जून को मजदूर पंचायत करने का ऐलान किया है। हड़ताल कर पंचायत में जाने के लिए मजदूर तैयार हैं। डाल्फिन के मजदूरों द्वारा प्रचार-प्रसार जारी है लेकिन डाल्फिन प्रबंधन, ठेकेदार व पुलिस प्रशासन द्वारा मजदूरों को डराया-धमकाया जा रहा है कि अगर वे हड़ताल में गये तो सबके ऊपर मुकदमे लगेंगे व जेल भेज दिये जाओगे। मजदूर पंचायत को तमाम यूनियनों व संगठनों का सहयोग व समर्थन मिल रहा है।

मजदूर पंचायत को सफल बनाने के लिए 5 जून की शाम को रुद्रपुर में इंकलाबी मजदूर केंद्र के आफिस पर मजदूरों की मिटिंग थी। डाल्फिन प्रबंधन द्वारा मिटिंग को बाधित करने के लिए गार्ड द्वारा विडियो बनाने के लिए भेजा गया। इसका मजदूरों ने विरोध किया। प्रबंधन के इशारों पर पुलिस भी पहुंची और उसने भी बाधित करने कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाई। मजदूरों ने सभा की और मजदूर पंचायत को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार जारी रखने और हड़ताल करने की बात की।

मजदूरों के आक्रोश व एकता को देखकर प्रबंधन परेशान है। और अब प्रबंधन के इशारों पर पुलिस द्वारा डाल्फिन के 5 मजदूरों व इंकलाबी मजदूर केंद्र के कार्यकर्ता कैलाश भट्ट पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिये गये हैं।

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।