सैमसंग के मज़दूरों की हड़ताल समाप्त

/samsung-ke-majadooron-ki-hadataal-samaapt

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में श्रीपेरम्दुर में 9 सितम्बर से जारी सैमसंग के मज़दूरों की हड़ताल 16 अक्टूबर को उनकी मांगों पर बातचीत जारी रहने के आश्वासन के बाद समाप्त हो गयी। हालांकि यूनियन को मान्यता देने पर कम्पनी अभी कोई बात नहीं करेगी। मज़दूर 17 अक्टूबर से अपने काम पर वापिस लौट जाएंगे।

इस हड़ताल का नेतृत्व सी पी एम का ट्रेड यूनियन सेंटर सीटू कर रहा था। हड़ताल को समाप्त करते हुए सीटू के नेतृत्व ने कहा कि हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया है क्योंकि सैमसंग प्रबंधन उच्च वेतन, चिकित्सा बीमा और अन्य सुविधाओं पर बातचीत करने को तैयार है। यूनियन (सैमसंग इंडिया लेबर वेलफेयर यूनियन) पंजीकरण का मुद्दा अदालत से तय होगा।

ज्ञात हो कि सैमसंग के 1500 से ज्यादा मज़दूर अपनी यूनियन को मान्यता देने और वेतन सहित अन्य मांगों के लिए 9 सितम्बर से हड़ताल पर चले गये थे। बाद में कुछ मज़दूर काम पर वापिस लौट गये। फिलहाल 1000 मज़दूर हड़ताल पर डटे थे।

इसे भी पढ़ें :-

1. सैमसंग मज़दूरों की हड़ताल दूसरे महीने भी जारी

https://enagrik.com/samsung-majadooron-ki-hadataal-dusare...

2. सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स के मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

https://enagrik.com/samsung-elecatronics-ke-majadooron-ki...

नागरिक अखबार के :-

telegram channel से जुड़ें👇

https://t.me/nagrikakhbaar

you tube से जुड़ें :-👇

https://youtube.com/@nagrikakhbaar?si=nyIP0v64mNo5z1S0

Facebook से जुड़ें :- 👇

https://www.facebook.com/nagriknews1998?mibextid=ज़बवकवल

Twitter से जुड़ें :-👇

https://x.com/nagriknews1998?t=9xIfh6rSQ6Iuz4ABNS79Rg&s=09

Instagram से जुड़ें :-👇https://www.instagram.com/invites/contact/...

website से जुड़ें :-👇

enagrik.com

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।