अमेरिका और शटडाउन का खतरा

अमेरिका एक बार फिर शटडाउन के खतरे से जूझ रहा है। 1 अक्टूबर से अमेरिका में नया वित्तीय वर्ष शुरू होना है और खर्चे संदर्भी बजट अगर 30 सितम्बर की मध्य रात्रि तक पारित नहीं हुआ तो अमेरिका को शटडाउन का शिकार होना पड़ेगा। इसके तहत अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर बाकी सरकारी काम-काज ठप पड़ जायेंगे। ढेरों कर्मचारी सरकारी भुगतान से वंचित हो जायेंगे व सरकारी राहत पाने वाले राहत से वंचित हो जायेंगे। 
    
इस शटडाउन की स्थिति तक अमेरिका इस वजह से वजह से पहुंचा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन के हाथ में सत्ता है पर अमेरिकी कांग्रेस में विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। रिपब्लिकन पार्टी के नेतागण सरकार द्वारा प्रस्तावित 1.39 ट्रिलियन डालर के सालाना खर्च में 120 अरब डालर की कटौती की मांग कर रहे हैं।
    
अमेरिकी कांग्रेस के स्पीकर का पद रिपब्लिकन पार्टी के मैकार्थी के पास है। सरकार व मैकार्थी बजट तय समय सीमा से पारित कराने को प्रयासरत हैं पर रिपब्लिकन पार्टी के नेता स्पीकर को भी हटाने की धमकी दे रहे हैं। 
    
रिपब्लिकन पार्टी के नेता अमेरिका द्वारा यूक्रेन को युद्ध में की जा रही मदद का समय-समय पर विरोध जताते रहे हैं। वह बाइडेन पर इस फालतू खर्च को बंद करने का दबाव बनाते रहे हैं। हालांकि रूस के संदर्भ में दोनों पार्टियों की नीतियों में कोई फर्क नहीं है और रिपब्लिकन पार्टी युद्ध में खर्च का विरोध अमेरिकी जनता में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ही कर रही है। 
    
इसी तरह रिपब्लिकन पार्टी के नेता अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर कठोरता बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। इस मामले में जहां रिपब्लिकन पार्टी चाहती रही है कि दोनों देशों की सीमाओं को बंद कर दिया जाए ताकि मैक्सिको की गरीब आबादी सीमा पार कर अमेरिका में न आ सके वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता सीमा को जरूरत के अनुरूप ढीला व कठोर करते रहे हैं। इससे अमेरिका को काम की अधिकता के वक्त सस्ते मैक्सिको के मजदूर तो हासिल होते ही हैं साथ ही इससे अमेरिकी मजदूरों की मजदूरी गिराने में भी मदद मिलती रही है। 
    
अब दोनों दलों में बजट कटौती का मसला उस मोड़ तक पहुंच गया है कि अमेरिका शट डाउन की ओर जा सकता है। दोनों दल एक दूसरे को सम्भावित शट डाउन का दोषी ठहराने लगे हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शटडाउन को रिपब्लिकन शटडाउन करार देते हुए इसके लिए रिपब्लिकन पार्टी को दोषी ठहरा रहे हैं। वे लाखों राहत पाने वाले लोगों के खर्च रुकने का हवाला दे विपक्षी दल को कोस रहे हैं तो रिपब्लिकन नेता युद्ध के नाम पर अमेरिकी करदाताओं के पैसे के फालतू खर्च होने का हवाला दे रहे हैं। 
    
अगर शटडाउन लागू होता है तो 13 लाख सैनिकों व अन्य सरकारी कर्मचारियों का वेतन रुक जायेगा। रेटिंग एजेंसी ने दावा किया है कि शटडाउन अमेरिकी सरकार की AAA क्रेडिट रेटिंग पर नकारात्मक असर डालेगा। 30 सितम्बर को इस मसले पर कांग्रेस में मतदान होना है। उम्मीद इसी की अधिक है कि कुछ दबाव बनाने के बाद रिपब्लिकन पार्टी बजट पास होने देगी। 
    
यदि शटडाउन की स्थिति पैदा होती है तो बाइडेन को 2024 के चुनाव में जनता का गुस्सा झेलना पड़ सकता है।  

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।