भाजपा राज में यौन उत्पीड़नकारियों की बल्ले-बल्ले

यौन हिंसा-उत्पीड़न यहां तक कि बलात्कारियों को भाजपा राज में बहुत शह मिल रही है। भाजपा राज में ऐसे अपराधियों को सजा मिलना तो दूर वे तो राजनीति या कैरियर में विकास की अलग ही रफ्तार पकड़े हुए हैं। ऐसा ही ताजा मामला विकास बराला का है। हरियाणा के विकास बराला पर यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला चल रहा है। फिलहाल वो जमानत पर हैं। विकास बराला भाजपा के एक बडे नेता सुभाष बराला का बेटा है जो कि वर्तमान में हरियाणा से राज्यसभा सदस्य हैं।

2017 से विकास बराला और उसके एक दोस्त पर एक आईएएस अधिकारी की बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला चल रहा है। आरोप भी तय हो चुका है और ये जमानत पर हैं। इस गंभीर आरोप के बावजूद विकास बराला को हरियाणा राज्य सरकार द्वारा सहायक महाधिवक्ता (एएजी) बना दिया गया।

2017 में जब यौन उत्पीड़न की घटना घटी तो बताया जाता है कि शुरू में तो आईएएस की बेटी होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत गिरफ्तारी हो गयी। लेकिन जैसे ही पता चला कि यह तो भाजपा नेता का बेटा है तब पुलिस मामले को हलका करने और सबूतों से छेड़छाड करने लगी।

2017 में यह मामला काफी गरमाया और काफी विरोध हुआ। इसके बावजूद भाजपा खुल कर यौन उत्पीड़नकारियों के साथ खड़ी रही। उस समय केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार थी। जिसे डबल इंजन की सरकार कहा जाता है। इस डबल इंजन की सरकार ने दोनों इंजन की ताकत मामले को दबाने और अपराधियों को बचाने में लगा दी।

क्योंकि उस समय सुभाष बराला हरियाणा राज्य के भाजपा अध्यक्ष के पद पर थे और उनके इस्तीफे के लिए दबाव बनने लगा। ऐसे में मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटे की सजा बाप को नहीं मिलनी चाहिए। भाजपा के उपाध्यक्ष तो दो कदम आगे निकले और उन्होंने कहा कि लड़कियों को रात को बाहर निकलना ही नहीं चाहिए।

2017 से 2025 तक आठ साल हो गये लेकिन पीड़ित जन अभी भी न्याय की राह देख रहे हैं। दूसरी तरफ आरोपी एल.एल.बी. छात्र से राज्य का उप अधिवक्ता बन बना दिया गया। और आरोपी के पिता हरियाणा राज्य के भाजपा अध्यक्ष (2014 से 2020 तक) रहे इसके बाद 2024 में राज्यसभा के सदस्य बना दिये गये हैं।

इसलिए तो भाजपा राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बस अपराधी भाजपा से किसी रूप में जुड़ा होना चाहिए।

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।