चूहा घुस गया बिल में

/chuhaa-ghus-gayaa-bil-mein

बेचारे चूहे को हर समय खतरा रहता है। और जब उसे बहुत खतरा दिखायी देता है तो वह सीधे अपने बिल में घुस जाता है। डरा-सहमा चूहा जब अपने बिल में पहुंच जाता है तो उसे बड़ी राहत मिलती है। बिल में अपने को सुरक्षित महसूस करता है। चूहे के बिल को ढूंढ़ना मुश्किल है और डरे हुए चूहे का अपने बिल से बाहर आना और भी मुश्किल है।
    
एक ऐसा चूहा इजरायल का प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी है। जो आजकल अपने बिल में कहीं घुसा हुआ है। वह बहुत शेखी बघारता फिरता था। एक दिन हिजबुल्ला का एक राकेट उसके निजी निवास के बेडरूम की खिड़की से क्या टकराया कि नेतन्याहू के पसीने छूट गये। उसे हर ओर खतरा ही दिखाई देने लगा। 
    
डर के मारे उसने अपना आवास छोड़ दिया। और सीधे जमीन के नीचे बंकर में चला गया। 19 अक्टूबर को नेतन्याहू के घर पर हमला हुआ था तब से वह सार्वजनिक स्थलों से लगभग गायब है। अपनी ‘युद्ध सरकार’ की मीटिंग वह छुप-छुप कर कभी एक जगह तो कभी दूसरी जगह बंकरों में करता-फिरता है। दुश्मन को घर में घुसकर मारने वाले को जब उसके घर में घुसकर उसके बेडरूम को निशाना बनाया गया तो उसके शरीर के रौंगटे खड़े हो गये। डर के मारे अपना घर छोड़ दिया कि अब तो दुश्मन उसके घर तक पहुंच गया है। 
    
चूहा एकदम डर गया है। डर के मारे उसकी आंखें फैल गयी। उसकी धड़कन की आवाज उसे ही डरा रही है। अब देखने वाली बात यह है कि चूहा अपने बिल में भी सुरक्षित है कि नहीं। पता नहीं कहीं कोई सांप-वाप वहां आ गया तो चूहे का राम ही जाने क्या होगा। 

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।