क्लस्टर योजना के विरोध में भोजनमाताओं का प्रदर्शन और ज्ञापन

/cluster-yojana-ke-virodh-mein-bhojanamataaon-ka-pradarshan-and-gyapan

रामनगर/ उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मर्जर के नाम पर स्कूलों को बंद करने के विरोध में रामनगर में प्रगतिशील भोजनमाता संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। उप खंड शिक्षा अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित इस ज्ञापन में इस योजना को गरीब बच्चों से शिक्षा छीनने एवं निजी स्कूलों की लूट व बेरोजगारी को बढ़ावा देने वाला बताते हुये इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। 
    
विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में भोजनमाताओं ने कहा कि उत्तराखंड एक पहाड़ी राज्य है जहां रास्ते जर्जर और कठिनाई भरे हैं। ऐसे में प्रदेश के 900 से भी अधिक स्कूलों को बंद कर क्लस्टर स्कूलों में मर्ज करने की यह योजना अधिकांश बच्चों खासकर लड़कियां को स्कूल छोड़ने पर बाध्य कर देगी। 
    
उन्होंने कहा कि क्लस्टर योजना के तहत छोटे बच्चों को 5 किलोमीटर दूर स्कूल जाने के लिये बाध्य करना शिक्षा के अधिकार कानून का भी उल्लंघन है जिसके तहत बच्चों के घर से एक किलोमीटर के दायरे में प्राथमिक स्कूल होना चाहिये। साथ ही, उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में स्कूलों के बंद होने से शिक्षकों, कर्मचारियों के पदों में भारी कटौती होगी और बड़ी संख्या में भोजनमाताओं का रोजगार भी चला जायेगा। इससे प्रदेश में बेरोजगारी और भी अधिक विकराल हो जायेगी। अतः इस जन विरोधी योजना को तत्काल रद्द किया जाये।
    
भोजनमाताओं ने मांग न माने जाने की सूरत में सरकार को आंदोलन करने की चेतावनी दी। इससे पूर्व भी प्रगतिशील भोजनमाता संगठन द्वारा रामनगर से सम्बद्ध ग्रामीण इलाकों में क्लस्टर योजना के खिलाफ अभियान चला प्रदर्शन किये जा चुके हैं।      
        -रामनगर संवाददाता

आलेख

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं।