हरिद्वार : बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा मुस्लिम मतदाताओं के साथ मारपीट

मूकदर्शक बनी रही पुलिस

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों- बद्रीनाथ और मंगलौर में बुधवार, 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग के दौरान मुस्लिम मतदाताओं से पुलिस व बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह करीब 8:30 बजे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने मतदान में बाधा डालने और मुस्लिम मतदाताओं को वोटिंग से रोकने की कोशिश करते हुए उन्हें लाठियों से पीटा। मामला लिब्बरहेड़ी गांव के बूथ 53-54 का बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब मुस्लिम और दलित समुदाय के करीब 15 लोग सुबह वोट डालने गए तो सड़क के दूसरी तरफ चार बीजेपी कार्यकर्ता कट्टा (देशी पिस्तौल) लेकर आ गए।

घटनास्थल पर मौजूद मंगलौर निवासी का कहना है कि "उन्होंने लाठी-डंडों से चार मुसलमानों को घायल कर दिया, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें और अन्य लोगों को वोट नहीं देने दिया। वे पुलिस की मौजूदगी में कतार में खड़े लोगों पर चिल्ला रहे थे। यहां वोट नहीं दोगे, तुम कांग्रेस को वोट दोगे, इसकी कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने स्थानीय लोगों को धक्का दिया और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 4-5 लोगों को पीटा जो बुरी तरह घायल हो गये। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता खुलेआम कट्टा(देशी पिस्तौल) लेकर घूम रहे थे और उस दौरान हवाई फायरिंग भी की गयी और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

लाठियों के हमले में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रुड़की के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। उसके हाथ टूट गए हैं, दूसरे का पांव टूट गया है, और एक की नाक भी टूट गई है। उनमें से दो युवक हैं और दो अन्य बुजुर्ग हैं।

लोगों का कहना है कि घटना के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस की मौजूदगी में चिल्ला चिल्ला कर बोल रहे थे कि "वोट डालोगे तो ऐसे ही मारेंगे।" वे मुसलमानों और दलितों को वोट देने से रोकना चाहते थे। वे न केवल मतदाताओं को डराना और दबाना चाहते थे, बल्कि मतदान प्रतिशत भी कम करना चाहते थे।

बहुजन समाज पार्टी के विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के कारण मंगलौर सीट पर उपचुनाव हुआ है। पिछले साल अक्टूबर महीने में उनका निधन हो गया था।

इस सीट पर बीजेपी को उत्तराखंड से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो हरियाणा (फरीदाबाद) से करतार सिंह भड़ाना को चुनाव में उतारा है जो फरीदाबाद में कांग्रेस पार्टी में रह चुके हैं। जबकि कांग्रेस की तरफ से काजी निजामुद्दीन चुनाव मैदान में हैं, और बीएसपी ने उबेदुर रहमान को चुनाव में उतारा है।

पुलिस प्रशासन इस घटना को नकारने में लगी हुई है लेकिन प्रत्यक्ष विडियो सोशल मीडिया पर घुम रही है जिससे साफ पता चलता है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के साथ मारपीट की जा रही है।

अगर हम विधानसभा व लोकसभा चुनाव की बात करें तो मुस्लिम व दलित वोट न दें इसके लिए मतदाता सूची से नाम गायब करा देना या मतदान धीमा कराने की खबरें आती रही हैं। पुलिस द्वारा मतदाताओं का वोटर कार्ड चेक करना व धमकाना आदि भी सामने आ रहा है।

बीजेपी का चुनाव में छल बल का खेल पूरे देश ने लोकसभा चुनाव में भी देखा। यही खेल यहां भी जारी है।

आलेख

/sadho-thagawa-nagariya-lootal-ho

वैसे संघी ठग-लुटेरों के पक्ष में यह कहना होगा कि उन्होंने कुछ अनोखा नहीं किया है। परंपरा प्रेमी ये ठग-लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं कि भारत में हजारों सालों से मंदिर लूटे जाते रहे हैं। मंदिरों को देश के भीतर के हिन्दू राजाओं व ठगों-लुटेरों ने भी लूटा और बाहर से आने वाले विधर्मियों ने भी। मंदिरों की इस सारी लूटपाट के बावजूद आस्थावान हिन्दू जनता मंदिरों में चढ़ावा देती रही है। अब जब इतने मासूम आस्थावान समाज में मौजूद हों तो ठगों-लुटेरों को दोष क्यों दिया जाये?

/west-asia-ke-sankat-ka-vaishawik-prabhaav

अमेरिकी साम्राज्यवादी अब ऐसी स्थिति में नहीं रह गये हैं कि वे नाटो देशों को सीधे आदेश जारी करें। इसे ब्रिक्स, शंघाई सहकार संगठन जैसे क्षेत्रीय गठबंधनों का सामना करना पड़ रहा है। ये सारे गठबंधन अमेरिकी वर्चस्व वाली दुनिया को एक हद तक चुनौती दे रहे हैं। 

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।