इजरायल-हमास युद्ध और महत्व खोता संयुक्त राष्ट्र संघ

इजरायल द्वारा फिलीस्तीन पर ढाई जा रही बर्बरता में मारे जाने वाले निर्दोष नागरिकों-बच्चों की तादाद हर बीते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। ऐसे में विश्व शांति के नाम पर बनायी गयी संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ एक बार फिर महत्वहीन साबित हो रही है। वैसे यह संस्था द्वितीय विश्व युद्ध के बाद साम्राज्यवादियों द्वारा या उनकी शह पर छेड़े गये युद्धों को रोकने में अक्सर ही असफल होती रही है। यह बात ही दिखलाती है कि मौजूदा साम्राज्यवादी-पूंजीवादी दुनिया में कितनी भी शक्तिशाली संस्था बना ली जाए वह युद्धों का खात्मा नहीं कर सकती। युद्धों के खात्मे के लिए साम्राज्यवाद-पूंजीवाद का खात्मा जरूरी है। 
    
मौजूदा इजरायल-हमास युद्ध के मसले पर 18 अक्टूबर को इजरायल की निन्दा करता हुआ पहला प्रस्ताव सुरक्षा परिषद में पेश हुआ जिस पर अमेरिका ने वीटो कर दिया। कुछ दिन बाद इजरायल की आत्मरक्षा से जुड़ा प्रस्ताव अमेरिका ने पेश किया जिस पर रूस-चीन ने वीटो कर दिया। रूस की तरफ से इजरायल की निन्दा करता प्रस्ताव सुरक्षा परिषद में पेश होने को पर्याप्त मत नहीं जुटा पाया अन्यथा अमेरिका इस पर भी वीटो कर देता। इस तरह संयुक्त राष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण निकाय सुरक्षा परिषद में इस मुद्दे पर कोई प्रस्ताव पास नहीं हो सका। हां, संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में सीजफायर के लिए एक प्रस्ताव जरूर पास हुआ पर इस प्रस्ताव का अपील से ज्यादा कुछ खास अर्थ नहीं था। 
    
संयुक्त राष्ट्र में सुरक्षा परिषद में इजरायल के कब्जाकारी रवैय्ये के खिलाफ आज तक जितने प्रस्ताव पेश हुए हैं उनमें सब पर अमेरिकी साम्राज्यवादियों ने वीटो किया है। इजरायल से जुड़े प्रस्तावों पर अमेरिका 46 बार तो रूस-चीन 2 बार वीटो कर चुके हैं। 
    
संयुक्त राष्ट्र की महत्वहीनता तब और खुलकर सामने आ गयी जब इसके प्रमुख जनरल अंतोनियो गुतरास ने कह दिया कि 7 अक्टूबर को हमास का इजरायल का हमला निर्वात में नहीं हुआ है। यानी इन हमलों के लिए इजरायल का वर्षों का कब्जाकारी व्यवहार जिम्मेदार है। यद्यपि गुतरास ने हमास हमलों की भी निन्दा की। पर इस बयान पर इजरायल ने चिढ़कर गुतरास से न केवल इस्तीफे की मांग कर डाली बल्कि उन पर आतंक को समर्थन देने का आरोप भी मढ़ दिया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र के लोगों के इजरायल में आने के लिए वीजा देने से भी इंकार कर दिया। 
    
इजरायली शासकों का संयुक्त राष्ट्र के साथ यह बदमाशी भरा व्यवहार दिखलाता है कि इजरायली शासक अपने नरसंहारी मंसूबों के आगे किसी को कुछ नहीं समझते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के अपने खिलाफ एक भी बयान को वे सहन करने को तैयार नहीं हैं। 
    
इजरायली शासक जहां एक ओर गाजा पर निरंतर बम बरसा रहे हैं वहीं अब उसने अपने टैंक भी गाजा को तबाह करने के लिए उतार दिये हैं। पूरी दुनिया में जनता उसको कोस रही है पर इजरायली शासक शांति कायम करने को तैयार नहीं हैं वे फिलिस्तीन को पूरा हड़पने की फिराक में हैं। इसके लिए वे अस्पतालों पर बमबारी से भी बाज नहीं आ रहे हैं। 
    
अमेरिकी व पश्चिमी साम्राज्यवादी इजरायल के साथ खड़े हैं तो रूस-चीन उसके खिलाफ। ऐसे में यह युद्ध भी रोकने में सुरक्षा परिषद विफल हो चुकी है। दुनिया भर की जनता का इजरायल के खिलाफ निरंतर बढ़ता संघर्ष ही अब इजरायल और अन्य पश्चिमी साम्राज्यवादियों के कदमों को रोक सकता है। इस संघर्ष के दबाव में ही शासक सीजफायर की पहल के लिए मजबूर किये जा सकते हैं। 

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।