जीतू मुंडा का दर्द

Published
Fri, 05/01/2026 - 15:50
/jeetu-munda-ka-dard

उड़ीसा के ओड़ीसा ग्रामीण बैंक की मल्लीपोसी शाखा में जो कुछ हुआ उसने बैंक की असंवेदनशीलता को एक झटके में पूरे देश के सामने ला दिया। जीतू मुंडा नामक एक आदिवासी की बहन की मृत्यु 26 जनवरी 2026 को हो गयी थी। बहन के खाते में 20,000 रुपये से कुछ कम की राशि जमा थी। जीतू मुंडा बैंक के कई चक्कर काटने के बावजूद यह रकम नहीं निकाल पाये। बैंक वाले बहन को बैंक लाने या मृत्यु प्रमाण पत्र व वारिस का कागज मांगने लगे। जीतू मुंडा बैंक वालों की बात नहीं समझ पाये। अंततः वे प्रमाण दिखाने के लिए जनवरी मंे मृत अपनी बहन का कंकाल गोद में लेकर बैंक पहुंच गये। 
    
कंकाल देख बैंक वाले डर कर पुलिस को बुला लेते हैं और फिर खबर फैलने पर अपनी साख बचाने के लिए बैंक से लेकर स्थानीय प्रशासन सब जीतू मुंडा की मदद करने में जुट जाते हैं। 
    
उक्त घटना में कानूनी प्रावधानों की जटिलता व उसे समझने में अक्षम भारतीय आदिवासियों की स्थिति एक झटके में सामने आ गयी। बैंकों ने प्रावधान कर रखा है कि किसी व्यक्ति के मरने पर उसके मृत्यु प्रणाम पत्र व वारिसाने के प्रमाण पर ही उसकी जमा राशि वारिस को दी जायेगी। अब आदिवासी लोग इन कागजों को बनाने की प्रक्रिया ही नहीं इन कागजों से भी अनजान हैं। ऐसे में जीतू मुंडा सरीखा कष्ट अनगिनत गरीब उठाते रहते हैं और बैंकों पर बगैर क्लेम की भारी राशि जमा होती जाती है। 
    
वैसे बैंक अधिकारी खुद जांच कर उक्त कागजी कार्यवाही को कम कर सकते हैं पर जनता के दर्द से असंवेदनशील व अपनी जान बचाने की खातिर वे यह रास्ता नहीं अख्तियार करते। 
    
जीतू मुंडा की गोद में उसकी मृत बड़ी बहन के कंकाल ने एक झटके में आदिवासियों के हालात, बैंकांे-संस्थानों का उनके प्रति असंवेदनशील रुख को सामने ला दिया। पर इतने पर भी न तो बैंक अपने प्रावधान बदलेंगे और न ही अगले जीतू मुंडा इस दर्द को भुगतने से बचेंगे।
    
गोद में अपनी बहन का कंकाल लिए खड़े जीतू मुंडा की तस्वीर आज के भारत की वह शर्मनाक तस्वीर है जिससे 2047 तक विकसित भारत बनने का सपना बेचते मोदी-शाह भी मुंह नहीं फेर सकते। 

आलेख

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं। 

/amerika-ka-iran-par-operation-d-day-hatasha-ka-parinam

अपने व्यापक नुकसान को देखते हुए अमरीकी साम्राज्यवादियों ने अप्रैल महीने में युद्ध विराम किया और फिर पाकिस्तान की मध्यस्थता में एक ज्ञापन समझौता किया। इस ज्ञापन समझौते में अधिकांशतः ईरान की मांगें स्वीकार की गयीं। यह वस्तुतः अमरीका की पराजय थी। इस समझौते के थोड़े ही दिनों बाद अमरीका ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। इजरायल ने एक भी दिन इस समझौते को नहीं माना।