जीवटता और जिंदगी की मिसाल: कामरेड लक्ष्मी पंत को लाल सलाम

Published
Tue, 06/16/2026 - 09:56
/jeevata-aur-jindagi-ki-misaal-comrade-lakshmi-pant-ko-lal-salam

अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की वरिष्ठ कामरेड लक्ष्मी पंत 13 जून की सुबह हमें छोड़कर इस संसार से चली गयीं। वे 73 वर्ष की थीं। उम्र को मात देते हुए वे लगातार क्रांतिकारी राजनीति करती रहीं। 
    
1993 में विकल्प के समय से ही वे संगठन के साथ रहीं। क्रांतिकारी लोक अधिकर संगठन बनने के बाद से उसकी सदस्य रहीं। 2012 में महिला संगठन के निर्माण के साथ ही केन्द्रीय परिषद में नेतृत्वकारी भूमिका में रहीं। वह सदैव मजदूर-मेहनतकशों व महिलाओं के संघर्षों की साथी रहीं। वह हर समय जोश से भरी हंसमुख स्वभाव वाली जिंदादिल महिला थीं। इस उम्र में भी सीखने की ललक उनके अंदर कूट-कूट कर भरी थी। प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की केन्द्रीय परिषद की अपने अंतिम समय तक वे सदस्य रहीं। 
    
पिछले कुछ दिनों से उनकी सर्वाइकल की समस्या बढ़ गई थी। इसके बाद भी 3 दिन पहले तक संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए जाने की जिद कर रही थीं, जिसके लिए उन्हें सख्ती से मना किया गया। 
    
वे नागरिक पाक्षिक के प्रकाशन के समय से ही इसकी निरंतर पाठक रहीं। अखबार के प्रति उनकी जिज्ञासा का इसी से पता चलता था कि एक भी अंक पहुंचने में देर होने पर वे नागरिक कार्यालय में फोन करने में संकोच नहीं करती थीं, साथी कार्यकर्ताओं की गलतियों पर डांटने में उन्होंने कभी संकोच नहीं किया। कार्यकर्ता भी उनकी आलोचना को सही भावना में लेते थे। 
    
मजदूर एवं महिला मुक्ति के संघर्षों की साथी का ऐसे समय में जाना बहुत ही कष्ट एवं पीड़ा भरा है। 
    
हम कामरेड लक्ष्मी पंत को याद करते हुए क्रांतिकारी राजनीति तथा मजदूर एवं महिला मुक्ति के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।
    -प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।