नीचे और नीचे

पूंजीवादी राजनीति कितनी सिद्धांतविहीन है और पूंजीवादी नेता कितने सिद्धान्त विहीन होते हैं, इसका आये दिन प्रमाण मिलता रहता है। पर कई बार यह इतनी सीमा लांघ जाता है कि लगता है इन्हें जग हंसाई का भी भय नहीं है। इसका एक प्रमाण इस चुनाव के दौरान मिला। 
    
भाजपा की तरह कांग्रेस पार्टी की भी एक विदेशी शाखा है। सैम पित्रोदा एक लम्बे समय से इसके अध्यक्ष थे। इन्हीं सैम पित्रोदा ने अपने एक साक्षात्कार में भारत की विविधता का जिक्र करते हुए भारत के बाशिंदों की जातीय या नृशास्त्रीय भेद की बात कर दी। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व के लोग चीनी लोगों से मिलते हैं, पश्चिम के लोग पश्चिमी एशिया के लोगों से मिलते हैं, दक्षिण के लोग अफ्रीकी लोगों से मिलते हैं, इत्यादि। उनकी इस बात को भाजपाईयों ने लपक लिया। और कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत को नस्ली आधार पर बांटना चाहती है। भाजपाईयों के इस हमले से कांग्रेस पार्टी दुबक गई और उसने आनन-फानन में सैम पित्रोदा से इस्तीफा ले लिया।
    
यह देखना मुश्किल नहीं है कि इस मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बेहद अवसरवादी तरीके से व्यवहार किया। एक ने दूसरे पर झूठ का सहारा लेकर हमला किया तो दूसरे ने इसका मुकाबला करने के बदले भाग लेने में ही गनीमत समझी। 
    
यह सामान्य जानकारी की बात है कि भारत के लोग नृजातीय तौर पर बहुत भांति-भांति के लोग हैं। बच्चों की स्कूली किताबों में यह लिखा हुआ है। इतिहास और भूगोल दोनों में बच्चों को पढ़ाया जाता है कि नृजातीय तौर पर भारत में भारोपीय, आस्ट्रेलायड, मंगोलायड इत्यादि लोग पाये जाते हैं। ऊंची कक्षाओं में तो इस संबंध में ज्यादा विस्तार से पढ़ाया जाता है कि इनके पूर्वज कब और किस रास्ते से भारत में आये।
    
इतना ही नहीं स्वयं बच्चों की स्कूली किताबों में भारत की विविधता की बात करते हुए भारत के नक्शे पर विभिन्न शक्ल-सूरत वाले लोगों की तस्वीर छपी होती है जो साफ दिखाती है कि भारत के लोग नृजातीय तौर पर कितने भिन्न हैं। 
    
अब जो बात सामान्य जानकारी की है तथा जो बच्चों को स्कूली किताबों में पढ़ाई जाती है उसी को एक नेता द्वारा कह दिये जाने पर कोई राजनीतिक बवाल क्यों मचना चाहिए? क्यों एक पार्टी को हमलावर तथा दूसरे को रक्षात्मक हो जाना चाहिए?
    
इसका कारण यह है कि भाजपा आश्वस्त है कि वह किसी भी मुद्दे पर झूठ का इस्तेमाल कर अपनी राजनीति को आगे बढ़ा सकती है। वह आश्वस्त है कि उसका समर्थक पूंजीवादी प्रचारतंत्र उसके झूठ का पर्दाफाश नहीं करेगा। वह इस पर भी आश्वस्त है कि कांग्रेस पार्टी सत्य की खातिर अपना राजनीतिक नुकसान नहीं कराना चाहेगी। 
    
और उसका यह सोचना गलत नहीं था। कांग्रेस पार्टी के व्यवहार ने दिखाया कि कांग्रेस पार्टी सत्य की खातिर अपना राजनीतिक नुकसान नहीं करवाना चाहती। वर्तमान संदर्भ में कांग्रेस ने यह नहीं कहा कि सैम पित्रोदा ने कुछ भी गलत नहीं कहा। कि स्वयं मोदी सरकार की स्कूली किताबों में भी यही बात लिखी हुई है। कि यह सामान्य ऐतिहासिक और सामाजिक सच्चाई है। 
    
कुछ कांग्रेसी समर्थक यह तर्क दे सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी चुनावों के दौरान एक अनावश्यक विवाद को तूल नहीं देना चाहती थी। कि वह चुनाव में अपने मूल मुद्दों से ध्यान नहीं भटकाना चाहती थी। कि विवाद को तुरंत खत्म कर उसने अपने को नुकसान से बचाया। 
    
पर ऐसा तर्क देने वाले यह भूल जाते हैं कि यह व्यवहार कुछ और नहीं बल्कि अवसरवाद कहलाता है। तात्कालिक फायदे की खातिर उसूलों की बलि ही अवसरवाद कहलाती है। जानबूझकर सत्य को सत्य न कहना या सत्य कहने से बचना अवसरवाद है। और अवसरवाद सिद्धांतविहीनता का दूसरा नाम है। 
    
जैसा कि पहले ही कहा गया है कि देश की पूंजीवादी राजनीति में सिद्धान्तविहीनता एक आम बात है। झूठ बोलना, सत्य को नकारना, सत्य पर चुप्पी साध लेना, इत्यादि सब इसमें शामिल है। पर जब यह सब एक सामान्य ऐतिहासिक या वैज्ञानिक सच्चाई के मामले में होने लगता है जो स्थिति एकदम विद्रूप हो जाती है। वर्तमान विद्रूपता में तो पक्ष-विपक्ष दोनों शामिल हैं।  

आलेख

/west-asia-mein-badalata-shakti-santulan-samajhautaa-gyapan-ke-baad-ki-sthiti

अमरीकी साम्राज्यवादी और इजरायली शासक सोचते थे कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व का सफाया करने के बाद ईरानी जनता अपनी सत्ता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और इसका फायदा उठाते हुए अमरीकी साम्राज्यवादी अपनी किसी कठपुतली को सत्ता में स्थापित कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ईरानी अवाम अपनी सत्ता के समर्थन में मजबूती से खड़ी हो गई। यहां से अमरीकी साम्राज्यवादियों को समझ में आ गया कि वे ईरान पर कब्जा नहीं कर सकते।

/war-anay-sadhanon-se-politics-ka-hi-jaari-roop-hai

अमेरिकी साम्राज्यवादी पश्चिम एशिया में और सारी दुनिया में अपनी साम्राज्यवादी जकड़न को खत्म नहीं होने देना चाहेंगे। वे इसके खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे। एक हमले में मुंह की खाने के बाद वे सबक लेकर आगे हमला करने से तौबा नहीं करेंगे। यह उनकी साम्राज्यवादी फितरत के खिलाफ होगा। यानी वे ईरान पर काबू पाने के लिए दूसरे तरीकों की खोज में लग जायेंगे।

/emerjency-tab-aur-ab

पिछले दस-बारह सालों में हिन्दू फासीवादियों ने इस अनौपचारिक आपातकाल की शैली को काफी विकसित किया है। कहां किस छेद का इस्तेमाल करना है, इसमें उन्होंने महारत हासिल की है। इनके इस कृत्य में न्यायपालिका की सहभागिता से यह काम और आसान हो गया है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनर्रीक्षण इस सबका विशिष्ट उदाहरण है।

/piketi-ka-global-justice-project-samraajyavad-ki-pairokari

जैसा कि इंटरव्यू के शीर्षक से स्पष्ट है कि पिकेटी एक ऐसी दुनिया का ख्वाब परोसते हैं जिसमें बगैर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये ज्यादातर लोग खुशहाल बन सकते हैं। इस सुन्दर दुनिया को हासिल करने के लिए वे किसी वर्ग संघर्ष बढ़ाने या क्रांति की वकालत नहीं करते। बल्कि वे कुछ नुस्खे सुझाते हैं जिस पर चल कर मौजूदा पूंजीवादी-साम्राज्यवादी दुनिया को ही खुशनुमा बनाया जा सकता है। 

/amerika-dwaara-iran-par-naya-hamala-isake-doorgami-result

अमरीकी साम्राज्यवादी वर्चस्व को बढ़ाने में पश्चिम एशिया में दृढ़ स्तम्भ इजरायल रहा है। 1979 से पहले ईरान का शासक शाह रजा पहलवी  भी इस क्षेत्र में अमरीका का लठैत रहा है। 1979 में रजा पहलवी का तख्ता उलटने के बाद जो इस्लामी सत्ता आयी, वह लगातार अमरीकी साम्राज्यवाद की वर्चस्ववादी नीतियों का विरोध करती रही थी। यह सत्ता इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों को उजाड़े जाने और उनकी जमीनों पर यहूदी बस्तियां बसाने का विरोध करती रही है।