रोहिंग्या और नरभक्षी ‘आप’

/rohingyaa-aur-narabhakshai-aap

दिल्ली विधानसभा चुनावों में हिन्दू फासीवादी भाजपा का मुकाबला करते हुए आम आदमी पार्टी को इसके अलावा कुछ नहीं सूझा कि हिन्दू मतदाताओं को लुभाने के लिए उससे प्रतियोगिता करे। ‘आप’ ने जोर-शोर से घोषणा की कि उसने दिल्ली के सारे विद्यालयों को आदेश दिया है कि कोई रोहिंग्या शरणार्थी बच्चा उनमें भर्ती न हो जाये। उसने भाजपा पर यह आरोप लगाया कि वह केन्द्र सरकार की योजनाओं के तहत रोहिंग्या शरणार्थियों को मकान आवंटित कर रही है। 
    
हिन्दू मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में ‘आप’ का यह व्यवहार किसी नरभक्षी व्यवहार से कम नहीं है। और यह एक ऐसी महिला मुख्यमंत्री के शासन में हो रहा है जिसके मां-बाप सारी जिन्दगी सारी मानवता की खातिर लड़ते रहे, जिन्होंने सारे वर्गीय, नस्ली, जातीय और धार्मिक भेदभाव, शोषण, उत्पीड़न का हमेशा विरोध किया। यह महिला मुख्यमंत्री चंद दिन पहले एक प्रेस वार्ता में इस बात पर घड़ियाली आंसू बहा रही थी कि उसके बूढ़े और अशक्त बाप का एक बदजुबान भाजपाई लंपट नेता ने अपमान किया। पर वह स्वयं अपने इस घृणित कारनामे के द्वारा अपने मां-बाप के सारी जिन्दगी के संघर्ष पर जो कालिख पोत रही है वह बदजुबान भाजपाई नेता के गाली-गलौच से कहीं ज्यादा बड़ा अपमान है। 
    
म्यांमार (बर्मा) के रोहिंग्या मुसलमान इस समय दुनिया के सबसे ज्यादा उत्पीड़ित लोगों में से एक हैं। कुल करीब चौदह लाख रोहिंग्या में से 2015 के बाद करीब दस लाख लोग शरणार्थी बन चुके हैं (करीब 9 लाख अकेले बांग्लादेश में)। 2017 में म्यांमार की सेना ने बीसियों हजार रोहिंग्या की हत्या कर दी और करीब इतनी ही महिलाओं से बलात्कार किया। भारत में करीब चालीस हजार रोहिंग्या शरणार्थियों के होने का अनुमान है जो बहुत बुरी परिस्थितियों में जम्मू, हैदराबाद, नूंह और दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में रह रहे हैं। 
    
दुनिया के सबसे ज्यादा उत्पीड़ित लोगों में से एक रोहिंग्या शरणार्थी हर तरह की मानवीय सहायता पाने के हकदार हैं। यदि मानवता के आधार पर किसी को सहायता की जरूरत है तो उनमें रोहिंग्या भी होंगे। 
    
पर सत्ता के भूखे भेड़ियों को ऐसा नहीं लगता। हिन्दुओं का साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कर उनका वोट पाने की होड़ में लगे ‘आप’ और भाजपा दोनों रोहिंग्या शरणार्थियों को निशाना बना रहे हैं। 140 करोड़ वाले भारत में कुल चालीस हजार गरीब-मोहताज रोहिंग्या शरणार्थी, जो खुद मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह जिन्दा हैं, उनके अनुसार देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। वे उन्हें आतंकवादी की तरह पेश करते हैं हालांकि आज तक किसी आतंकवादी गतिविधि में किसी रोहिंग्या का नाम नहीं आया है। ऐसा करते हुए ‘आप’ और भाजपा दोनों स्वयं को खुद को म्यांमार के नरसंहार करने वाले शासकों की पांतों में खड़ा कर लेते हैं। 
    
जब कोई कौम इस कदर नरसंहार और उत्पीड़न की शिकार हो, जैसे कि रोहिंग्या हैं, तो उनको वोट की खातिर निशाना बनाना नरभक्षी व्यवहार से कम नहीं है। यह इस बात का भी ज्वलंत प्रमाण है कि सत्ता की खातिर ये भेड़िये किस हद तक जा सकते हैं। 
    
ज्यादा बुरी बात है कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस पार्टी भी इस मसले पर चुप लगाये बैठी है। उसे डर है कि यदि वह मुंह खोलेगी तो हिन्दू मतदाता उससे नाराज हो जायेंगे। रोहिंग्या के मामले में उसने अपनी मोहब्बत की दुकान का शटर गिरा दिया है। यह दिखाता है कि भारत की पूंजीवादी राजनीति कितनी हिन्दू साम्प्रदायिक हो गयी है, वह भी देश की राजधानी दिल्ली में। हिन्दू साम्प्रदायिक और फासीवादी भेड़िये दनदनाते घूम रहे हैं और दूसरे उनके सामने दुबक जा रहे हैं। 
    
वक्त आ गया है कि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की ‘भेड़िये’ शीर्षक कविता का हर गली-नुक्कड़ और चौराहे पर उच्च स्तर का पाठ किया जाये। 

आलेख

/janavad-ka-sawal-aur-majdoor-varg

मजदूर के पास पूंजी नहीं होती इसीलिए पूंजीवाद में उसकी कोई हैसियत नहीं होती। इतना ही नहीं, वह जिन्दा रहने के लिए पूंजीपति पर निर्भर होता है। वह पूंजीपति के लिए काम करता है और जिन्दा रहता है। इसके लिए वह पूंजीपति से जिन संबंधों में बंधता है वे उसे पूंजीपति का गुलाम बना देती हैं। इसीलिए मजदूर को उजरती गुलाम यानी मजदूरी करने वाला गुलाम कहा जाता है। स्वाभाविक है कि समाज में गुलाम व गुलाम मालिक की राजनीतिक-सामाजिक हैसियत एक नहीं हो सकती।

/punjivadi-jantantra-and-chunavi-corruption

अठारहवीं सदी के इंग्लैण्ड में होने वाले चुनावी भ्रष्टाचार पर गूगल से ‘सर्च’ करने पर उसका ए आई स्वतः ही यह जवाब हाजिर कर देता हैः 

/election-aayog-hindu-fascist-and-loktantra

एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं की कटौती की गई। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। जबकि 5-6 करोड़ लोगों को संदेह की आड़ में नोटिस भेजे गए। 13 करोड़ में से 70 प्रतिशत वो लोग थे जिन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित बता दिया गया। इस तरह बड़े स्तर पर मनमानी छंटनी की जा रही है। इसमें सबसे बड़ी संख्या अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी, महिलाओं और मलिन बस्तियों में रहने वालों की है।

/uddharak-ideology-ki-talaas

इस मजदूर आंदोलन की विचारधारा मार्क्सवाद का यह स्पष्ट कहना था कि महान फ्रांसीसी क्रांति के जमाने से ही पूंजीपति वर्ग ने अपने समाज के लिए जो आदर्श घोषित कर रखा है- स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व का आदर्श- वह पूंजीवाद की निजी सम्पत्ति के कारण कभी भी हासिल नहीं किया जा सकता। पूंजी के रूप में निजी सम्पत्ति के रहते स्वतंत्रता का मतलब होगा बाजार में खरीद-बेच की स्वतंत्रता, समता का मतलब होगा बाजार में खरीददार व विक्रेता की समता तथा बंधुत्व का मतलब होगा खरीद-बेच की व्यवस्था पर सहमति।

/war-and-diplomacy-uthal-puthal-se-bhari-duniyaa

गाजापट्टी में इजरायल की कत्लेआम करने की मुहिम जारी है। इजरायली यहूदी नस्लवादी न तो किसी समझौते को मान रहे हैं और न ही वे अपनी विनाश लीला को रोक रहे हैं। वे नस्लीय सफाये की मुहिम चला रहे हैं। इसके जवाब में हमास और अन्य प्रतिरोध संगठन इजरायली कब्जाकारी सेना पर प्रहार कर रहे हैं।